OTT Release: ओटीटी पर इस हफ्ते रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज, एक की IMDb रेटिंग 9.6

Jan 12, 2026 09:39 am ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

OTT Releases This Week (12 Jan to 18 Jan): 12 जनवरी से 18 जनवरी तक ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जी5 और सोनी लिव पर कई सारी फिल्में और सीरीज दस्तक देने वाली हैं।

OTT Release: ओटीटी पर इस हफ्ते रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज, एक की IMDb रेटिंग 9.6

ओटीटी लवर्स के लिए खुशखबरी है। इस हफ्ते (12 जनवरी से 18 जनवरी तक) ओटीटी पर 4 फिल्में और एक सीरीज आने वाली हैं। खास बात ये है कि इनमें से एक सीरीज में इमरान हाशमी लीड रोल में हैं। वहीं एक फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 9.6 है। आइए आपको इनके बारे में और बताते हैं।

मस्ती 4

ओटीटी प्लेटफॉर्म - जी5

रिलीज डेट - 16 जनवरी

आईएमडीबी रेटिंग: ‘मस्ती 4’ में रितेश देशमुख, आफताब शिवदासानी और विवेक ओबेरॉय जैसे सितारे हैं। इस फिल्म ने 21 नवंबर के दिन सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। वहीं 16 जनवरी से जी5 पर स्ट्रीम होगी। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसने वर्ल्डवाइड 19.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 3.1 है।

120 बहादुर

ओटीटी प्लेटफॉर्म - अमेजन प्राइम वीडियो

रिलीज डेट - 16 जनवरी

आईएमडीबी रेटिंग: फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ नवंबर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं अब ये फिल्म ओटीटी पर आने वाली है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 23.6 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.2 है।

फरहान अख्तर की 120 बहादुर

भा भा बा

ओटीटी प्लेटफॉर्म - जी5

रिलीज डेट - 16 जनवरी

आईएमडीबी रेटिंग: वर्ल्डवाइड 45.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने के बाद फिल्म ‘भा भा बा’ इस सप्ताह ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। इसमें दिलीप और मोहनलाल जैसे साउथ सितारे हैं। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 5.9 है।

तस्करी द स्मगलर वेब

ओटीटी प्लेटफॉर्म - नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट - 14 जनवरी

नई सीरीज: इमरान हाशमी की नई वेब सीरीज ‘तस्करी द स्मगलर वेब’ 14 जनवरी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। ये एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है। इसमें शरद केलकर, अमृता खानविलकर, नंदिश सिंह संधू, अनुराग सिन्हा और जोया अफरोज हैं।

गुर्रम पापी रेड्डी- कलमकावल

ओटीटी प्लेटफॉर्म - सोनी लिव

रिलीज डेट - 16 जनवरी

आईएमडीबी रेटिंग: साउथ फिल्म 'गुर्रम पापी रेड्डी' भी इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 9.6 है। इसमें ममूटी लीड रोल में हैं।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।