OTT Release: 9 मार्च से 15 मार्च का कैलेंडर, ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं 22 फिल्में और सीरीज

Mar 09, 2026 07:47 am ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

New OTT Release (9 March to 15 March): जियोहॉटस्टार, जी5, नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो आदि पर 9 मार्च से 15 मार्च के बीच 22 फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं।

OTT Release: 9 मार्च से 15 मार्च का कैलेंडर, ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं 22 फिल्में और सीरीज

9 मार्च से 15 मार्च 2026 के बीच ओटीटी पर मनोरंजन का जबरदस्त तड़का लगने वाला है। जी हां, इस बार ओटीटी पर एक्शन, रोमांस और थ्रिलर का मिक्सचर देखने को मिलेगा। नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जी5 और जियोहॉटस्टार जैसे प्लेटफॉर्म्स पर 22 फिल्में और सीरीज दस्तक देने वाली हैं। अगर आप भी वीकेंड पर घर पर बैठकर फिल्में-सीरीज देखने के शौकीन हैं तो ये ओटीटी कैलेंडर आपके लिए है।

9 मार्च

हैरी स्टाइल्स वन नाइट इन मैनचेस्टर

ओटीटी - नेटफ्लिक्स

कहानी - इसमें मशहूर सिंगर हैरी स्टाइल्स के शानदार कॉन्सर्ट की कहानी दिखाई गई है।

रूस्टर

ओटीटी - जियोहॉटस्टार

कहानी - स्टीव कैरेल ‘रूस्टर’ नाम की सीरीज से टीवी कॉमेडी में वापसी कर रहे हैं।

द सोसाइटी सीजन 2

ओटीटी - जियोहॉटस्टार

कहानी - मुनव्वर फारुकी और श्रेया कालरा का फेमस रिएलिटी शो ‘द सोसाइटी’ का दूसरा सीजन 9 मार्च से शुरू हो रहा है।

10 मार्च

वन पीस लाइव एक्शन सीजन 2

ओटीटी - नेटफ्लिक्स

कहानी - सीजन 1 में लुफी ने अपनी टीम बना ली थी। अब सीजन 2 की कहानी वहीं से आगे बढ़ेगी। लुफी और उसके साथी 'ग्रैंड लाइन' (Grand Line) में एंट्री लेने की कोशिश करेंगे।

11 मार्च

संकल्प

ओटीटी - अमेजन एमएक्स प्लेयर

कहानी - नाना पाटेकर और प्रकाश झा हैं। इसकी कहानी एक ऐसे नेता (नाना पाटेकर) के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक बड़ा बदलाव लाने का 'संकल्प' लेता है, लेकिन सिस्टम की कमियां और उसके अपने पुराने राज उसके रास्ते का रोड़ा बनते हैं।

12 मार्च

मेड इन कोरिया

ओटीटी - नेटफ्लिक्स

कहानी - ये एक ट्रैवल-डॉक्यूमेंट्री सीरीज है। इस शो में कोरिया के मशहूर खाने, वहां का फैशन, स्किनकेयर रूटीन और वहां के लोगों के रहन-सहन को करीब से दिखाया जाएगा।

नानखटाई

ओटीटी - शेमारू मी

कहानी - ये गुजराती फिल्म है। इसकी कहानी एक बच्चे और उसके ग्रैंडपैरेंट्स के बीच के अटूट रिश्ते पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपनी जड़ों और सादगी को पीछे छोड़ते जा रहे हैं।

नवाब कैफे

ओटीटी - ईटीवी विन

कहानी - फिल्म 'नवाब कैफे' उन लोगों के लिए एक ट्रीट है जिन्हें हैदराबाद की मिट्टी की खुशबू, वहां का जायका और पुरानी गलियों की कहानियों से प्यार है।

वर्जिन रिवर सीजन 7

ओटीटी - नेटफ्लिक्स

कहानी - 'वर्जिन रिवर' का सातवा सीजन देखने से पहले छठवे सीजन की मुख्य बातों को जान लें। सीजन 6 का सबसे बड़ा ट्विस्ट यही था कि मैल (Mel) को अपने असली पिता, एवरेट रीड, का पता चलता है। शुरुआत में एवरेट उसे अपनाने से कतराते हैं, लेकिन सीजन के अंत तक वे मैल की जिंदगी का हिस्सा बनने के लिए तैयार हो जाते हैं। सीजन 7 में उनके और मैल के बीच के रिश्ते की गहराई दिखाई जाएगी।

13 मार्च

एस्पिरेंट्स सीजन 3

ओटीटी - अमेजन प्राइम वीडियो

कहानी - तीसरे सीजन में अभ‍िलाष और संदीप भैया का एक-दूसरे के आमने-सामने खड़े होंगे।

जूटोपिया 2

ओटीटी - जियो हॉटस्टार

कहानी - ‘जूटोपिया’ के पहले सीजन में एक खरगोश (जुडी) और एक लोमड़ी (निक) ने मिलकर एक बड़ा केस सुलझाया था। दूसरे सीजन में जुडी हॉप्स और निक वाइल्ड, जूटोपिया पुलिस विभाग (ZPD) के पक्के पार्टनर बन जाएंगे। उन्हें एक अपराधी का पीछा करने का काम सौंपा जाएगा।

द ताज स्टोरी

ओटीटी - लायंसगेट प्ले

कहानी - यह फिल्म भारत की सबसे मशहूर इमारत 'ताजमहल' से जुड़े एक कानूनी विवाद और उसके इतिहास पर आधारित है।

लैंडलॉर्ड

ओटीटी - जी5

कहानी - ‘लैंडलॉर्ड’ एक्शन ड्रामा फिल्म है। 'लैंडलॉर्ड' की कहानी गांव की राजनीति और जमीन की लड़ाई के इर्द-गिर्द बुनी गई है

पूकी

ओटीटी - जी5

कहानी - 'पूकी' एक मॉडर्न रॉम-कॉम है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे आजकल के कपल्स छोटी-छोटी बातों पर एक-दूसरे को 'पूकी' कहते हैं, लेकिन असल जिंदगी की जिम्मेदारियों और गलतफहमियों के आते ही रिश्ते उलझ जाते हैं।

नांगल

ओटीटी - Sun NXT

कहानी - ‘नांगल’ का मतलब ‘हम’ होता है। ये एक इमोशनल फैमिली ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में कोई बड़ा विलेन या मार-धाड़ वाला एक्शन नहीं है। इसकी ताकत इसकी सादगी है। यह हमारे और आपके घरों में होने वाली छोटी-छोटी बातों, तकरार और प्यार की कहानी है।

रिसॉर्ट

ओटीटी - जियोहॉटस्टार

कहानी - इस सीरीज की कहानी वेत्री नाम के एक हाउसकीपिंग स्टाफ के इर्द-गिर्द घूमती है, जो ज्यादा पढ़ा-लिखा तो नहीं है, लेकिन खाना बनाने में गजब का हुनर रखता है। उसका सपना एक बड़ा शेफ बनने का है।

फंकी

ओटीटी - नेटफ्लिक्स

कहानी - इसमें कोमल नाम के एक नए और थोड़े अतरंगी फिल्म डायरेक्टर की कहानी दिखाई है। उसका सपना है एक बड़ी फिल्म बनाने का, लेकिन उसका तरीका और उसकी हरकतें सबको मुसीबत में डाल देती हैं।

भारत महासयुलाकु विग्न्याप्ति

ओटीटी - जी5

कहानी - इसमें शादीशुदा जिंदगी की रोजमर्रा की समस्याओं को बड़े ही मजाकिया ढंग से पेश किया गया है। इसकी कहानी उन पतियों के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपनी पत्नियों की छोटी-छोटी आदतों से परेशान हैं और पत्नियां जो अपने पतियों को सुधारने की कोशिश में लगी रहती हैं।

14 मार्च

अंधा प्यार 2.0

ओटीटी - जी5

कहानी - इसकी कहानी एक ऐसे प्रेमी जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक-दूसरे के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। लेकिन कहानी में मोड़ तब आता है जब अतीत का कोई गहरा राज उनके सामने आता है।

15 मार्च

मैड फॉर इच अदर

ओटीटी - जियोहॉटस्टार

कहानी - ये दो ऐसे लोगों की कहानी है जो एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं, लेकिन किस्मत उन्हें बार-बार एक ही मोड़ पर लाकर खड़ा कर देती है।

द फैमिली मैकमुलन

ओटीटी - जियोहॉटस्टार

कहानी - ये सीरीज तीन भाइयों और उनके परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी तब शुरू होती है जब मैकमुलन परिवार के तीनों भाई एक लंबे समय के बाद अपने पुश्तैनी घर में वापस आते हैं।

द मैडिसन

ओटीटी - जियोहॉस्टार

कहानी - 'द मैडिसन' की कहानी स्टैसी मैडिसन (मिशेल फिफर) नाम की एक महिला की है, जो न्यूयॉर्क की चकाचौंध वाली जिंदगी छोड़कर मोंटाना की खूबसूरत, लेकिन शांत वादियों में बसने का फैसला करती है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।