OTT Release: ओटीटी पर 4 मई से 10 मई के बीच आने वाली हैं ये फिल्में और सीरीज, देखिए लिस्ट

May 04, 2026 01:30 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

OTT Release This Week: ओटीटी प्लेटफॉर्म जैसे नेटफ्लिक्स, सोनी लिव, प्राइम वीडियो आदि पर 4 मई से 10 मई के बीच कई फिल्में और सीरीज आने वाली हैं। यहां दी गई लिस्ट देखकर अपना बिंज वॉच का प्लान बनाएं।

OTT Release: ओटीटी पर 4 मई से 10 मई के बीच आने वाली हैं ये फिल्में और सीरीज, देखिए लिस्ट

OTT Release This Week: मई का दूसरा हफ्ता ओटीटी लवर्स के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। अगर आप भी वीकेंड पर बिंजवॉच करने के शौकीन हैं, तो तैयार हो जाइए। 4 मई से 10 मई 2026 के बीच नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और जियोहॉटस्टार जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स पर एक्शन, थ्रिलर और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगने वाला है। (ये भी पढ़ें: 'बाहुबली 2' पस्त, अब 'दंगल' के सिंहासन पर ‘धुरंधर 2’ की नजर, नंबर 1 बनने के लिए चाहिए बस इतने करोड़)

यहां देखें इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज की पूरी लिस्ट:

अमेजन प्राइम वीडियो

1. सिटाडेल सीजन 2

रिलीज डेट: 6 मई, 2026

एक्टर्स: प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन

जॉनर: एक्शन

खासियत: प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन की मोस्ट अवेटेड स्पाई-थ्रिलर सीरीज 'सिटाडेल' अपने दूसरे सीजन के साथ लौट रही है। इस बार एक्शन और सस्पेंस का लेवल और भी ऊंचा होने वाला है।

2. लुक्खे सीजन 1

रिलीज डेट: 8 मई, 2026

एक्टर्स: पलक तिवारी और राशि खन्ना

जॉनर: म्यूजिकल एक्शन ड्रामा

खासियत: हल्के-फुल्के मनोरंजन और कॉमेडी की तलाश करने वालों के लिए ये सीरीज एक परफेक्ट चॉइस हो सकती है। बता दें, पलक, श्वेता तिवारी की बेटी हैं। यहां देखिए इस सीरीज का ट्रेलर।

नेटफ्लिक्स

1. वर्स्ट एक्स एवर सीजन 2

रिलीज डेट: 6 मई, 2026

एक्टर्स: सीमोना सुमासार

जॉनर: डॉक्यूमेंट्री

खासियत: ये एक सच्ची घटनाओं पर आधारित डॉक्यूमेंट्री सीरीज है जिसमें रिश्तों की चौंकाने वाली सच्ची को बयां किया जाता है। यहां देखिए इसका ट्रेलर।

2. लीजेंड्स

रिलीज डेट: 7 मई, 2026

एक्टर्स: स्टीव कूगन

जॉनर: थ्रिलर

खासियत: नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते 'लीजेंड्स' के रूप में एक पावरफुल ड्रामा दस्तक देने जा रहा है। इसकी कहानी कुछ ऐसी है कि 90 के दशक के ब्रिटेन की सड़कों पर जब नशीले पदार्थों की बाढ़ आ जाती है, तो सरकारी अधिकारियों की एक टीम को इसे खत्म करने के काम पर लगाया जाता है।

3. द चेस्टनट मैन: हाइड एंड सीक

रिलीज डेट: 7 मई, 2026

एक्टर्स: डैनिका कर्सिक, मिकेल बो फॉल्सगार्ड, सोफी ग्राबोल

जॉनर: क्राइम थ्रिलर

खासियत: अगर आप डार्क क्राइम थ्रिलर के शौकीन हैं, तो ये सीरीज आपके लिए है। इसका पहला सीजन आ गया है। वहीं दूसरा 7 मई के दिन आने वाला है।

जियोहॉटस्टार और सोनी लिव

1. एम.आई.ए (जियोहॉटस्टार)

रिलीज डेट: 8 मई, 2026

एक्टर्स: शाह मोतिया, एमिलियाना जैस्पर, जूली लुसीडो, एडेन फेरर, टिम विलिस

जॉनर: थ्रिलर, ड्रामा

खासियत: जियोहॉटस्टार पर इस हफ्ते 'M.I.A' के रिलीज हो रही है। इसकी कहानी कुछ ऐसी है कि जब एक सुरक्षित माहौल में पली-बढ़ी 17 साल की लड़की का सामना एक मानसिक रूप से परेशान आवारा से होता है, तो वे दोनों एक दिल दहला देने वाले सफर पर निकल पड़ते हैं।

2. सॉन्ग संग ब्लू (JioHotstar)

रिलीज डेट: 9 मई, 2026

एक्टर्स: ह्यू जैकमैन, केट हडसन, एला एंडरसन

जॉनर: बायोग्राफी

खासियत: म्यूजिक और इमोशंस के ताने-बाने से बुनी ये फिल्म दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

3. इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5 (सोनी लिव)

रिलीज डेट: 9 मई, 2026

एक्टर्स: करिश्मा कपूर

जॉनर: डांस रिएलिटी शो

खासियत: रिएलिटी शो के प्रेमियों के लिए 'इंडियाज बेस्ट डांसर' अपने पांचवें सीजन के साथ वापस आ गया है। इस बार मुकाबला और भी कड़ा होने वाला है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।