Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडOTT release this week 27 october to 2 november movies and series releasing on netflix zee5 and jiohotstar
OTT Release: मजेदार होगा अक्टूबर का आखिरी हफ्ता, ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं कई सारी फिल्में-सीरीज

OTT Release: मजेदार होगा अक्टूबर का आखिरी हफ्ता, ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं कई सारी फिल्में-सीरीज

संक्षेप:

OTT Release This Week: 27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 तक प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स और जी5 पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं, जो आपके देखने लायक हैं।

Mon, 27 Oct 2025 06:45 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

27 अक्टूबर से 2 नवम्बर के बीच दर्शकों के लिए एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज आ रही हैं। मतलब ये हफ्ता एक्शन, ड्रामा, हॉरर और सुपरहीरो फैंटेसी से भरा रहेगा। अगर आप घर बैठे इन फिल्मों और सीरीज का मजा लेना चाहते हैं तो तैयार रहिए क्योंकि इस बार हर प्लेटफॉर्म पर कुछ खास है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इडली कढ़ाई

नेटफ्लिक्स पर 29 अक्टूबर को रिलीज हो रही ‘इडली कढ़ाई’ कई मायनों में खास है। इस फिल्म की कहानी और निर्देशन दोनों ही साउथ सुपरस्टार धनुष ने किया है। यानी कि इस बार धनुष अपने फैंस को राइटर, डायरेक्टर और एक्टर—तीनों रूपों में नजर आएंगे। फिल्म में अरुण विजय, सत्यराज, पी. समुथिरकानी, निथ्या मेनन, शालिनी पांडे, राजकिरण और आर. पार्थिबन जैसे दिग्गज कलाकार भी शामिल हैं।

बागी 4

टाइगर श्रॉफ के फैंस के लिए खुशखबरी है। ‘बागी 4’ 31 अक्टूबर को प्राइम वीडियो पर धमाल मचाने आ रही है। फिल्म में टाइगर के साथ संजय दत्त, सोनम बाजवा और हरनाज संधू अहम भूमिकाओं में हैं।

लोका चैप्टर 1: चंद्रा

मलयालम सुपरहीरो यूनिवर्स की फिल्म ‘लोका चैप्टर 1: चंद्रा’ 31 अक्टूबर को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इसमें कल्याणी प्रियदर्शन रहस्यमयी किरदार चंद्रा का रोल निभा रही हैं, जो कर्नाटक में आकर एक अंग-तस्करी गैंग से भिड़ जाती है।

द विचर सीजन 4

नेटफ्लिक्स की चर्चित हॉलीवुड सीरीज ‘द विचर’ का चौथा सीजन 30 अक्टूबर को स्ट्रीम होगा। पोलिश लेखक आंद्रेज सपकोव्स्की की किताब पर आधारित ये सीरीज जादू, युद्ध और राजनीति की जटिल दुनिया को दिखाती है।

मारीगल्लू

कन्नड़ थ्रिलर ‘मारीगल्लू’ 31 अक्टूबर से जी5 पर उपलब्ध होगी। फिल्म का हिंदी वर्जन भी साथ में रिलीज किया जाएगा। रहस्य, अपराध और सस्पेंस का जबरदस्त मिक्स है ये फिल्म।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।