Oscars 2026: ईरान युद्ध के बीच बढ़ेगी ऑस्कर 2026 में सिक्योरिटी? एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर ने किया साफ

Mar 12, 2026 02:58 pm ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

ऑस्कर 2026 को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं, लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि ऑर्गेनाइजर्स ने इस सेरेमनी के लिए सिक्योरिटी अरेंजमेंट्स को और स्ट्रॉन्ग कर दिया है।

Oscars 2026: ईरान युद्ध के बीच बढ़ेगी ऑस्कर 2026 में सिक्योरिटी? एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर ने किया साफ

यूनाइटेड स्टेट्स और इजरायल के बीच चल रही टेंशन का असर कैलिफोर्निया में दिख रहा है। कैलिफोर्निया में संभावित ईरानी ड्रोन हमले की चेतावनी के बाद अपकमिंग 98वें अकादमी अवॉर्ड्स सेरेमनी के आसपास सिक्योरिटी को लेकर चिंताएं सामने आई हैं, जिसके चलते ऑर्गेनाइजर्स ने इस सेरेमनी के लिए सिक्योरिटी अरेंजमेंट्स को और स्ट्रॉन्ग कर दिया है।

सुरक्षा बढ़ाई गई हैं

वहीं बुधवार को हॉलीवुड में रेड कार्पेट बिछाया गया हैं जिसमें कॉनन ओ'ब्रायन और मीडिया क्रू, सिनेमा के एनुवल फंक्शन के लिए पहले से ही मौके पर मौजूद थे।

हालांकि, हॉलीवुड की सबसे बड़ी रात की तैयारियों के बीच सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं क्योंकि एफबीआई ने कैलिफोर्निया के लॉ एन्फोर्समेंट को ईरान द्वारा यूएस वेस्ट कोस्ट को निशाना बनाकर जवाबी ड्रोन हमले की संभावना के बारे में चेतावनी दी है।

एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक एफबीआई ने लॉ एन्फोर्समेंट को नोटिस दिया कि ईरान हो सकता है एक्शन ले सकता है। वहीं एल टाइम्स के स्टेटमेंट के मुताबिक लॉस एंजिल्स कंट्री शेरिफ डिपार्टमेंट ऑफिशियल्स ने कहा कि डिपार्टमेंट उच्च स्तर की तत्परता के साथ काम करना जारी रखे हुए है और सतर्कता बढ़ा रहा है।

प्रोड्यूसर राज कपूर क्या बोले

बता दें कि बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई थी जिसमें प्रोड्यूसर राज कपूर ने बात की और इस बात का आश्वाशन दिया कि यहां अटेन्डेंट और गेस्ट की सेफ्टी होगी। उन्होंने कहा, ‘हमारे इस शो में बेस्ट टीम है और सिक्योरिटी टीम भी। हर साल हम मॉनिटर करते हैं कि देशभर में क्या हो रहा है। हमें एफबीआई और एलएपीडी का सपोर्ट है। यह एक क्लोज कोलैब्रेशन है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘यह शो क्लॉकवर्क के हिसाब से चलता है। लेकिन हम चाहते हैं कि जो भी इस शो में आए वो इसे विटनेस भी कर पाए। हम चाहते हैं सभी सेफ फील करें और प्रोटेक्टेड भी। बतौर प्रोड्यूसिंग टीम यह हमारी जॉब है। इसे हम हल्के में नहीं लेते हैं।’

वहीं वैरायटी की रिपोर्ट के मुताबिक रेड कार्पेट पर सिक्योरिटी बढ़ाई गई है जो दिखेगी नहीं। अकादमी मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंस ने इस पर हालांकि कमेंट भी नहीं किया है।

कब होगा ऑस्कर इवेंट

ऑस्कर 2026 की बात करें तो यह सेरेमनी 15 मार्च को डॉली थिएटर में होगी। कॉमेडियन कॉनन ओ'ब्रायन इस सेरेमनी को होस्ट करेंगे।

प्रियंका चोपड़ा बतौर प्रेजेंटर होंगी शामिल

प्रियंका चोपड़ा वहीं सेरेमनी में बतौर प्रेजेंटर ज्वाइन करेंगी। एक्ट्रेस के अलावा अर्नेट, रोबोर्ट डाउनी जूनियर, ऐनी हैथवे, पौल मेस्कल भी बतौर प्रेजेंटर आएंगे।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।