Oscars 2026: निक की कलाई पर दिखा कलावा, धर्मेंद्र को नहीं किया याद; ऑस्कर के इतिहास में 7वीं बार हुआ ऐसा

Mar 16, 2026 11:00 am ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

Oscars 2026: ऑस्कर 2026 में हिंदी सिनेमा के दिवंगत सुपरस्टार धर्मेंद्र को याद नहीं किया गया। इस वजह से सिनेप्रेमी खफा हैं। वहीं प्रियंका और निक का लुक वायरल हो रहा है।

Oscars 2026: निक की कलाई पर दिखा कलावा, धर्मेंद्र को नहीं किया याद; ऑस्कर के इतिहास में 7वीं बार हुआ ऐसा

ऑस्कर 2026 में हुईं कुछ चीजों ने आलोचकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। दरअसल, साल 2025 के नवंबर महीने में हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हुआ था। ऐसे में भारतीय उम्मीद कर रहे थे कि ऑस्कर 2026 के 'इन मेमोरियम' में दिवंगत एक्टर को याद किया जाएगा। हालांकि, उन्होंने धर्मेंद्र का नाम तक नहीं लिया जिसकी वजह से सिनेमा प्रेमी नाराज हैं। वे

इतिहास में 7वीं बार हुआ ऐसा

ऑस्कर के 98 साल के इतिहास में सिर्फ 7 बार किसी कैटेगरी में 'टाई' हुआ है। बेस्ट लाइव-एक्शन शॉर्ट फिल्म की कैटेगरी में साल 2026 में ‘द सिंगर्स’ और ‘टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाईवा’ दोनों ने जीत हासिल की है।

इससे पहले कब-कब हुआ था ऐसा?

1932 - बेस्ट एक्टर अवॉर्ड - वॉलेस बेरी (द चैम्प) और फ्रेडरिक मार्च (डॉ. जेकिल एंड मिस्टर हाइड)

1950 - बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म

1969 - बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड

1987 - बेस्ट डॉक्यूमेंट्र फीचर फिल्म

1995 - बेस्ट शॉर्ट फिल्म लाइव एक्शन

2013 - बेस्ट साउंड एडिटिंग

'बेस्ट कास्टिंग अवॉर्ड' को किया इंट्रोड्यूज

ऑस्कर में इस साल पहली बार बेस्ट कास्टिंग अवॉर्ड दिया गया है। ये अवॉर्ड ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ की कास्टिंग डायरेक्टर कैसेंड्रा कुलुकुंडिस को मिला है।

प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, ऑस्कर 2026

ऑस्कर में क्यों आईं प्रियंका?

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा को बतौर प्रेजेंटर ऑस्कर 2026 में इन्वाइट किया गया है। उन्होंने बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म के विनर का नाम अनाउंस किया और विनर को ऑस्कर दिया। उनके साथ उनके पति निक जोनस भी रेड कार्पेट पर नजर आए।

निक का देसी अंदाज

प्रियंका जहां स्ट्रैपलेस व्हाइट ड्रेस में नजर आईं। वहीं निक जोनस मरून सूट में दिखाई दिए। इंटरनेट पर निक का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो ऑस्कर 2026 में जाने से पहले का है। वीडियो में निक जोनस की कलाई पर कलावा दिख रहा है। बता दें, कलावा, हिंदू अनुष्ठानों में बांधा जाने वाला पवित्र लाल-पीला धागा होता है। निक की कलाई पर कलावा देख लोग दंग रह गए हैं और प्रियंका की तारीफ कर रहे हैं।

यहां देखिए निक जोनस का वीडियो

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।