सारा अली खान के साथ विवाद पर ओरी बोले-अमृता ने मुझे ट्रॉमा दिया है, माफी की मांग
सारा अली खान और ओरी के बीच का विवाद अब पब्लिक में आ गया है। ओरी ने हाल में अमृता सिंह से माफी की मांग की है। ओरी ने बताया कि उन्हें ट्रॉमा दिया गया है। माफी मांगे जाने के बाद ही वो पुरानी बातें भूलने की कोशिश करेंगे।

इस वक्त सारा अली खान और ओरहान अवत्रामणि यानी ओरी के बीच हुआ विवाद खबरों में बना हुआ है। पिछले दिनों ओरी का सारा के करियर पर एक कमेंट दोनों के नीच इस बड़े विवाद की वजह बना। इस पूरे मामले पर ओरी ने चुप्पी तोड़ते हुए सारा अली खान और उनकी मां अमृता राव से माफी की मांग कर दी है। ओरी ने कहा कि अगर ये दोनों उनसे माफी मांग लेंगी तो वो विवाद को भूलने की कोशिश कर सकते हैं। ओरी ने ये भी बताया कि अमृता सिंह ने उन्हें ट्रॉमा दिया है।
ओरी ने की अमृता सिंह के दिए ट्रॉमा की बात
इस पूरे विवाद पर ओरी ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत की। ओरी ने कहा कि उन्होंने सारा को कुछ समय पहले ही इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया था। और इब्राहिम अली खान को तो वो सालों से फॉलो नहीं करते। ओरी ने आगे कहा कि सारा के साथ दोस्ती करना मतलब उस ट्रॉमा को इग्नोर करने जैसा होगा जो उनकी मां अमृता सिंह ने उन्हें दिया है। वो ये नहीं कर पाएंगे।
ओरी ने मांगी अमृता सिंह से माफी
ओरी ने सारा पर किए कमेंट पर कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि मैंने उसके बारे में कुछ गलत कहा। मैंने तो बस उसके करियर पर तंज कसते हुए एक छोटा सा मजाक किया था।मुझे पूरा यकीन है कि उसे बुरा भी नहीं लगा होगा। सारा की फिल्मों का इंटरनेट पर हर समय मजाक उड़ाया जाता है।उसका सबसे बड़ा काम फिल्मों के जरिए बनाए गए मीम्स की एक सीरीज है। लोग मेरे बेरोजगार होने का भी हर समय मजाक उड़ाते हैं। बात इतनी सीरियस नहीं है।" ओरी ने आगे कहा कि उनके बीच सुलह करने का एक ही तरीका है। उन्होंने कहा, "अगर अमृता सिंह माफी मांग लें तो शायद मैं भविष्य में इस बात को भुला दूं।’
ओरी ने कसा था तंज
बता दें, हाल में ओरी ने सारा अली खान की फिल्मों पर तंज कसा था। सारा उनकी मां अमृता सिंह और इब्राहिम अली खान की रुमर्ड गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस पलक तिवारी को सबसे बुरा बताया था। हालांकि, ओरी के इन कमेंट्स पर सारा या उनके परिवार की तरफ से कोई पब्लिक रिएक्शन सामने नहीं आया है।


