30 साल पहले इस फिल्म में दिखाया गया था 2 हीरोइनों का किसिंग सीन, सेंसर बोर्ड ने नहीं चलाई थी कैंची

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

30 साल पहले एक फिल्म आई थी जिसमें दो हीरोइनों का किसिंग सीन था। इस फिल्म पर बैन लगा दिया गया था और बहुत विवाद भी हुआ था। दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म में शबाना आजमी ने लीड रोल प्ले किया था।

30 साल पहले इस फिल्म में दिखाया गया था 2 हीरोइनों का किसिंग सीन, सेंसर बोर्ड ने नहीं चलाई थी कैंची

भारतीय सिनेमा में आज बोल्ड कंटेंट पर फिल्में बनना आम बात हो सकती है, लेकिन आज से ठीक 30 साल पहले इस विषय पर बात करना भी एक बहुत बड़ा टैबू माना जाता था। सोचिए ऐसे माहौल में एक ऐसी फिल्म आई थी जिसमें दो हीरोइनों का किसिंग सीन दिखाया गया था। इस फिल्म ने रिलीज होते ही पूरे देश में तहलका मचा दिया था और बात सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गई थी।

फिल्म का नाम

इस फिल्म का नाम था 'फायर', जिसे मशहूर डायरेक्टर दीपा मेहता ने निर्देशित किया था। इस फिल्म की सबसे खास और चौंकाने वाली बात ये थी कि इसमें कोई छोटे-मोटे कलाकार नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी ने लीड रोल प्ले किया थी। उनके साथ नंदिता दास थीं, जिन्होंने फिल्म में उनकी पार्टनर का रोल प्ले किया था।

सेंसर बोर्ड ने बिना कट किए दी थी मंजूरी

आमतौर ऐसी फिल्मों पर सेंसर बोर्ड कैंची चला देता है, लेकिन 'फायर' के साथ ऐसा नहीं था। मई 1998 में भारत के सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने फिल्म की कहानी को 'भारतीय महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण' मानते हुए इसे बिना किसी कट के 'A' सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया था। हालांकि, पहले उन्होंने फिल्म के एक कैरेक्टर का नाम 'सीता' (नंदिता दास का किरदार) से 'नीता' करने की शर्त रखी थी, लेकिन बाद में मूल नाम को ही हरी झंडी दे दी थी।

थिएटर्स में तोड़फोड़

13 नवंबर 1998 को फिल्म रिलीज हुई और शुरुआती तीन हफ्तों तक देश के 42 थिएटर्स में हाउसफुल रही। लेकिन असली ड्रामा इसके बाद शुरू हुआ। दिसंबर 1998 की शुरुआत में इस फिल्म के खिलाफ देशव्यापी हिंसक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। प्रदर्शनकारियों का तर्क था कि ये फिल्म भारतीय संस्कृति के खिलाफ है। एक प्रदर्शनकारी महिला ने तो यहां तक कह दिया था, 'अगर महिलाओं की शारीरिक जरूरतें लेस्बियन रिश्तों से पूरी होने लगीं, तो शादी की संस्था ढह जाएगी।'

दिलीप कुमार के घर के बाहर अनोखा विरोध

जब इस विवाद में दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार और महेश भट्ट खुलकर दीपा मेहता के समर्थन में आए, तो प्रदर्शनकारियों ने विरोध का एक अजीब तरीका अपनाया। लगभग 60 प्रदर्शनकारी अंडरवियर पहनकर दिलीप कुमार के घर के सामने धरने पर बैठ गए, जिसके बाद दिलीप कुमार को पुलिस सुरक्षा देनी पड़ी।

सरकार का यू-टर्न और सुप्रीम कोर्ट की एंट्री

विवाद इतना बढ़ा कि महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर जोशी ने तोड़फोड़ करने वालों को बधाई दे डाली। भारी दबाव में आकर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म को दोबारा जांच के लिए सेंसर बोर्ड के पास भेज दिया। ऐसे में दीपा मेहता, दिलीप कुमार और महेश भट्ट ने देश के नागरिकों के मौलिक अधिकारों (आर्टिकल 14, 19, 21 और 25) और अभिव्यक्ति की आजादी की रक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। दिलीप कुमार ने साफ कहा कि मामला फिल्म के कंटेंट का नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक जिंदगी पर हो रही गुंडागर्दी का है। इसके समर्थन में 32 मानवाधिकार और एलजीबीटीक्यू संगठनों ने भी सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया।

आखिरकार जीत किसकी हुई?

तमाम विरोध के आगे न तो मेकर्स झुके और न ही न्याय व्यवस्था। सेंसर बोर्ड ने दोबारा जांच के बाद 12 फरवरी 1999 को एक बार फिर फिल्म को बिना किसी कट के पास कर दिया और 26 फरवरी 1999 से फिल्म दोबारा सिनेमाघरों में शांतिपूर्ण ढंग से चलने लगी। अगर आप ये फिल्म देखना चाहते हैं तो अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।