
शाहरुख खान कैसे बन गए बेस्ट एक्टर? एक्ट्रेस उर्वशी ने फिर उठाया नैशनल अवॉर्ड पर सवाल
मलयालम फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस उर्वशी खुद को सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नैशनल अवॉर्ड मिलने पर खुश नहीं थीं। अब उन्होंने शाहरुख खान को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिलने पर भी सवाल उठाया है?
मलयालम एक्ट्रेस उर्वशी नैशनल अवॉर्ड्स से खुश नहीं हैं। उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला तो नाराजगी जताई थी। अब उन्होंने शाहरुख खान के अवॉर्ड पर भी सवाल उठाया है। उर्वशी का कहना है कि विजयराघवन इतने अच्छे एक्टर हैं तो किस हिसाब से तय किया गया कि शाहरुख खान को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिले और विजय को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर।

शाहरुख को क्यों मिला बेस्ट एक्टर
उर्वशी को फिल्म उल्लोझुक्कु के लिए सपोर्टिंग बेस्ट एक्ट्रेस का नैशनल अवॉर्ड मिला है। एशियानेट न्यूज से बातचीत में उर्वशी बोलीं, 'विजयराघवन इतने बढ़िया एक्टर हैं। जूरी ने विजयराघवन और शाहरुख खान की एक्टिंग में फर्क करने के लिए क्या देखा। एक बेस्ट एक्टर और एक सपोर्टिंग एक्टर कैसे बन गया? क्या पैमाना था। हमें ये सवाल उठाने चाहिए। हम भी टेक्स देने वाले नागरिक हैं। विजयराघवन को सिनेमा का दशकों से अनुभव है। फिल्म बड़े बजट की नहीं थी, 250-दिन के शूट वाली फिल्म थी जैसी दूसरी भाषाओं में बनती है।'
किस आधार पर विजय बने सपोर्टिंग एक्टर
उर्वशी आगे बोलती हैं, 'पहले मुझे पूक्कालम में उनके ऑपोजिट रोल प्ले करने के लिए अप्रोच किया गया था। मैंने मना कर दिया था क्योंकि रोल के लिए मुझे काफी फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन से गुजरना पड़ता, इसके लिए कई घंटे मेकअप कुर्सी पर बैठना पड़ता। मैंने उनसे कह दिया कि भले ही आप इसके लिए मुझे करोड़ों रुपये दें, मैं ये रोल नहीं करूंगी। उन्होंने इस उम्र पर ये सब सहा और परफॉर्म किया। इसके लिए ही उनका कम से कम स्पेशल मेंशन बनता था। सिर्फ सपोर्टिंग एक्टर कैसे? किस आधार पर यह तय हुआ? मैं बस ये बोल रही हूं कि कुछ पारदर्शिता होनी चाहिए।'
विजय ने किया था 100 साल के बूढ़े का रोल
विजयराघवन को 2023 की मलयालम फिल्म पूक्कालम में 100 साल का बूढ़ा बनने के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड दिया गया था। शाहरुख खान को जवान और विक्रांत मैसी को 12वीं फेल के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। उर्वशी का यह दूसरा नैशनल अवॉर्ड है।

लेखक के बारे में
Kajal Sharmaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




