परेश रावल के OMG 2 लिखने वाले दावे पर बोले डायरेक्टर; 'बहुत जल्दी जाग गए हैं वो'

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

परेश रावल ने दावा किया था कि ओएमजी 2 का आइडिया उनका था। उन्होंने अमित राय के साथ बैठकर फिल्म  लिखी थी। अब इस दावे पर फिल्म के डायरेक्टर ने बोला है कि वो बहुत जल्दी जाग गए हैं। 

परेश रावल के OMG 2 लिखने वाले दावे पर बोले डायरेक्टर; 'बहुत जल्दी जाग गए हैं वो'

साल 2023 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 को लेकर परेश रावल ने दावा किया था कि फिल्म का आइडिया उनका था। उन्होंने इस बात पर निराशा भी जताई थी कि उन्हें फिल्म में इसका क्रेडिट तक नहीं दिया गया था। अब फिल्म के डायरेक्टर अमित राय ने परेश रावल के इस दावे पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वो बहुत जल्दी जाग गए हैं। अमिर राय ने कहा कि कहने को तो वो कुछ भी कह सकते हैं।

अमित राय ने कहा परेश रावल को देना होगा जवाब

हिंदुस्तान टाइम्स के साथ खास बातचीत में अमित राय ने कहा, "वो किस तथ्य के आधार पर ये कह रहे हैं? पहले उन्हें इस चीज का जवाब देना होगा। वो केवल दावा कर रहे हैं। कहने को तो वो कुछ भी कह सकते हैं। वो बड़े एक्टर हैं, मैं इतने बड़े एक्टर के पास जाकर नहीं पूछ सकता कि वो ऐसा क्यों कह रहे हैं?"

खुद को बताया ओएमजी 2 का जनक

अमित राय ने ओएमजी 2 की तुलना एक बच्चे को बड़े करने से की है। उन्होंने कहा, "जहां तक मुझे याद है कि उस फिल्म का जनक भी मैं ही हूं, उसका कर्ता भी मैं ही हूं, स्कूल भेजने वाला भी मैं ही हूं और कॉलेज भेजने वाला भी मैं ही हूं। इसका सबूत है स्क्रीनराइटर असोसिएशन से मिला सर्टिफिकेट और स्क्रिप्ट देखने वाले व्यक्ति द्वारा लगाया स्टैंप। उसपर मेरा नाम है।

परेश रावल पर कसा तंज- बहुत जल्द जाग गए हैं

अमित राय ने आगे कहा, " ये उनकी व्यक्तिगत राय हो सकती है और उसका जवाब मुझे लगता है कि उनके और प्रोडक्शन कंपनी के बीच में, उनके और अक्षय सर के बीच में होगा। मैंने फिल्म लिखी है और बना दी है। बहुत जल्दी जाग गए हैं वो।"

विकी लालवानी से खास बातचीत में परेश रावल ने कहा था कि फिल्म का ओरिजनल आइडिया उनका था। उन्होंने ये भी दावा किया था कि फिल्म अगर पूरी तरह से ओरिजनल स्क्रिप्ट के तहत बनती तो फिल्म को सीबीएफसी से भी आसानी से सर्टिफिकेट मिल जाता है। परेश रावल ने कहा था कि उनकी जो कहानी थी उसमें भगवान वाला कोई ऐंगल नहीं था।

एक्टर ने दावा किया था कि इस आइडिया के साथ वो डायरेक्टर अमित राय से मिले थे। उन्होंने डायरेक्टर से कहा था कि साथ में बैठकर स्टोरी लिखते हैं। परेश रावल ने ये भी कहा था कि अक्षय कुमार ने उन्हें फिल्म के लिए पूछा भी था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। बातचीत के दौरान परेश रावल ने इस बात पर निराशा जताई थी कि उन्हें फिल्म में क्रेडिट नहीं दिया गया था।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।