असली नहीं VFX हैं 'ओम शांति ओम' के ये सीन, कैसे बनाए जानकर घूम जाएगा दिमाग
Om Shanti Om: फिल्म 'ओम शांति ओम' के कुछ सीन्स ऐसे थे जिन्हें VFX की मदद से तैयार किया गया था। लेकिन क्या आपने फिल्म देखने के दौरान इन्हें नोटिस कििया?

साल 2007 में आई फिल्म 'ओम शांति ओम' में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी ने लोगों का दिल जीत लिया था। कम लोग जानते हैं कि इस फिल्म में VFX का बहुत चालाकी से इस्तेमाल किया गया था। तकरीबन 40 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 152 करोड़ रुपये कमाए थे। अगर आपको लग रहा है कि फिल्म में आग और एक्शन वाले सीन्स में VFX का इस्तेमाल हुआ है तो आप गलत हैं। दरअसल इसमें VFX का इस्तेमाल ऐसी जगहों पर हुआ है जिन्हें जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। चलिए जानते हैं।
असली नहीं बल्कि VFX हैं ये सारे सीन
फिल्म में जब दीपिका पादुकोण पुराने एक्टर्स को टच करती और उन्हें चिमटी काटती नजर आती हैं, तो इस सीन को देखकर ज्यादातर लोगों को लगा था कि इस सीन के लिए पुराने गानों में दीपिका के फेस को मॉर्फ किया गया है, लेकिन ऐसा नहीं है। सुनील दत्त, राजेश खन्ना और जीतेंद्र जैसे लीजेंडरी एक्टर्स को दीपिका पादुकोण वाले सीन्स में जोड़ा गया था। टेक्नीशियन्स को पहले इन पुराने एक्टर्स की वो क्लिप खंगालनी पड़ीं, जिन्हें आज भी हम नई फिल्मों के लिए एडिट करके इस्तेमाल कर सकें।
पहले फिजिकल रील को कनवर्ट किया
क्योंकि ऐसे जो सीन्स मिले भी, उन्हें क्योंकि सेल्युलॉयड रोल पर शूट किया गया था, तो ऐसे में मेकर्स को पहले इन फिजिकल रील्स को डिजिटल पर कनवर्ट करना पड़ा। इसके बाद उन्हें असल फुटेज से फीमेल एक्टर को हटाकर वहां पर दीपिका पादुकोण को प्लेस करना था। इसके बाद मेकर्स ने एक बिलकुल नया सेट तैयार किया जिसमें लोकेशन से लेकर बाकी तमाम सारी चीजें नई थीं। इस दौरान उन्हें उस पुराने सीन से एक्टर को वैसा ही रखना था। यह सुनने में जितना आसान लग रहा है यह करने में उतना ही मुश्किल था।
क्यों मुश्किल था तैयार करना ये सीन?
क्योंकि एक पुरानी क्लिप के सीन के मुताबिक नए सीन को क्रिएट करना और फिर पुराने सीन के एक्टर पर पड़ रही लाइट से लेकर उसके कॉस्ट्यूम तक की थीम को माहौल और एक्ट्रेस के मुताबिक मैच करना आसान नहीं था। इसके अलावा यह सब कुछ इतनी परफेक्टली करना था कि यह देखने में बिलकुल किसी नए सीन की तरह लगे। बता दें कि दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान स्टारर इस फिल्म के इन सीन्स को शायद ही ज्यादातर लोगों ने नोटिस भी किया, लेकिन इतना परफेक्शन आपको बॉलीवुड फिल्मों में कम ही देखने मिलता है।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


