

कंगना रनौत एक बार फिर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए खुद को कट्टर हिंदू बताया था और आरएसएस-भाजपा (BJP-RSS) की विचारधारा से जुड़ने की इच्छा जताई थी। इसी दौरान उन्होंने बिना नाम लिए सोनाक्षी सिन्हा पर निशाना भी साधा था और कहा था कि बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियां पहले तो धर्म और राजनीति पर बिल्कुल न्यूट्रल रहती हैं, लेकिन फिर मुस्लिम से शादी करने के बाद अचानक लेफ्टिस्ट बन जाती हैं। कंगना के इस बयान के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने उनका एक पुराना इंटरव्यू निकालकर वायरल कर दिया।
इंटरनेट पर सामने आए इस पुराने वीडियो में कंगना एक पत्रकार से मजाक-मजाक में अपने लिए पाकिस्तानी दूल्हा ढूंढने की बात कह रही हैं। वीडियो की शुरुआत में पत्रकार, कंगना से कहती हैं, 'चलो इस पर तो सहमति है। लड़का मैं ढूंढ रही हूं पाकिस्तान से। पाकिस्तान से कैसा लड़का ढूंढूं?' इस पर कंगना कहती हैं, 'मैंने बता दिया आपको कि 30-35 के बीच में हो और अगर मेरे बारे में न भी जानता हो तो भी दिक्कत नहीं है। मैं अपने पार्टनर के साथ बहुत ही नॉर्मल जिंदगी जीना चाहती हूं। मैं बहुत अच्छा चिकन बनाती हूं। अलग-अलग करी जैसे चिकन कोरमा, चिकन मखनी...मैं पूरा इंडियन और मुगलई खाना बना लेती हूं।'
कंगना का ये वीडियो देखकर लोग भड़क गए हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर काफी खरी-खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'कंगना ये भूल जाती हैं कि उनके पुराने इंटरव्यू हमेशा इंटरनेट पर मौजूद रहेंगे। जो इंसान आज दूसरों की इंटरकास्ट मैरिज पर उंगली उठा रहा है, वो खुद कभी पाकिस्तानी मुस्लिम से शादी के सपने देख रहा था।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'जो महिला सबको लिबरल-लेफ्टिस्ट की कैटेगरी में बांटती है, वही शादी के लिए एक मुस्लिम पाकिस्तानी पुरुष को ढूंढ रही थी?'
कंगना ने सोनाक्षी का नाम नहीं लिया था। उन्होंने अपने वीडियो में बस इतना कहा था, 'हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बहुत-सी ऐसी बेटियां-बहने हैं जो हिंदू हैं, लेकिन पॉलिटिक्स या धर्म को लेकर उनकी कोई विचारधारा नहीं है। वो बहुत ही न्यूट्रल हैं। लेकिन जैसे ही वो...चाहे आप संबंध कह लीजिए, शादी कह लीजिए या दोस्ती कह लीजिए, इस्लामिस्ट के संपर्क में आती हैं, वैसे ही उनकी सोच इतनी डिफाइन्ड हो जाती है। वो इतने कट्टरपंथी और लेफ्टिस्ट बन जाती हैं...इसमें कोई बुराई नहीं है क्योंकि संविधान आपको ये आजादी देता है।' कंगना का बयान सुनकर लोगों ने ये अंदाजा लगाया कि वो सुनाक्षी सिन्हा पर निशाना साध रही हैं क्योंकि छात्र आंदोलन के दौरान सोनाक्षी सिन्हा ने उन्हें खुलकर सपोर्ट किया था।
वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ें