"कहीं बच्चे इस्लाम से दूर न हो जाएं...", अमृता सिंह से तलाक लेने के बाद सैफ अली खान को थी इस बात की चिंता

Feb 09, 2026 09:25 am ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड के 'नवाब' सैफ अली खान और उनकी पूर्व पत्नी अमृता सिंह का तलाक इंडस्ट्री के सबसे चर्चित अलगावों में से एक रहा है। हाल ही में सैफ अली खान का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर फिर से चर्चा का विषय बना हुआ है।

"कहीं बच्चे इस्लाम से दूर न हो जाएं...", अमृता सिंह से तलाक लेने के बाद सैफ अली खान को थी इस बात की चिंता

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान का पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में सैफ ये बता रहे हैं कि जब उनका और अमृता सिंह का तलाक हो रहा था तब वे बहुत टेंशन में थे। उनके मन में इस बात को लेकर डर था कि कहीं उनके बच्चे (इब्राहिम अली खान और सारा अली खान) अपनी जड़ों से, इस्लाम से दूर न हो जाएं।

सैफ के मन में क्याें था ये डर?

दरअसल, अमृता सिंह से तलाक के बाद सैफ को उनके बच्चों से मिलने की इजाजत नहीं मिलती थी। ये बात उन्होंने खुद साल 2005 में 'द टेलीग्राफ' को दिए इंटरव्यू में बताई थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें डर लगता था कि कहीं बच्चे उनके खिलाफ न हो जाएं या फिर उन्हें उनकी असली पहचान से दूर न कर दिया जाए।

नवाबी तहजीब और इस्लामी परंपराएं

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, सैफ ने दूसरे इंटरव्यू में कहा था कि उनके बच्चों पर अमृता और उनके परिवार का असर ज्यादा है। इसी वजह से उन्हें लगता था कि सारा और इब्राहिम पटौदी खानदान, नवाबी तहजीब और इस्लामी परंपराओं के बारे में शायद कभी जान ही नहीं पाएंगे।

सैफ की इच्छा

ऐसा नहीं था कि सैफ अपने बच्चों को सिर्फ इस्लामिक धर्म के बारे में ही बताना चाहते थे। वे चाहते थे कि उनके बच्चों की परवरिश ऐसी हो जिसमें दोनों धर्मों और संस्कृतियों की समझ हो, सिर्फ एक ही पक्ष तक सीमित न रखा जाए। उनका कहना था कि बच्चों को हर चीज देखने, समझने और सम्मान करने का मौका मिलना चाहिए।

कैसे हैं सारा और इब्राहिम?

आज अगर हालात देखें तो तस्वीर काफी बदल चुकी है। सारा और इब्राहिम दोनों को एक संतुलित और सेकुलर सोच वाले माने जाते हैं। सारा अली खान को अक्सर मंदिर और दरगाह, दोनों जगह जाते देखा जाता है, जो ये दिखाता है कि उन्होंने अपनी मिली-जुली विरासत को खुले दिल से अपनाया है। वहीं इब्राहिम अली खान भी अपने पिता सैफ और दादा मंसूर अली खान पटौदी की विरासत के करीब नजर आते हैं। सैफ भी अक्सर इंटरव्यूज में अमृता को दोनों की परवरिश का श्रेय देते हैं।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।