O Romeo OTT: थिएटर के बाद अब ओटीटी पर रिलीज हुई शाहिद कपूर की फिल्म, जानिए ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share

'ओ रोमियो' 13 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ऐसे में फैंस बड़ी ही बेसब्री से इस फिल्म के ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे थे। तो अब आपका ये इंतजार खत्म हो चुका है। तो चलिए जानते हें 'ओ रोमियो' किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है।

O Romeo OTT: थिएटर के बाद अब ओटीटी पर रिलीज हुई शाहिद कपूर की फिल्म, जानिए ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म

O Romeo Ott Release: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' में एक बार फिर से शाहिद एक्शन मोड में नजर आए थे। इस फिल्म में शाहिद की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था।'ओ रोमियो' में एक बार फिर से शाहिद ने डायरेक्टर विशाल भारद्वाज के साथ हाथ मिलाया है। इस फिल्म में शाहिद के साथ एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं। 'ओ रोमियो' 13 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ऐसे में फैंस बड़ी ही बेसब्री से इस फिल्म के ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे थे। तो अब आपका ये इंतजार खत्म हो चुका है। तो चलिए जानते हें 'ओ रोमियो' किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है।

'ओ रोमियो' OTT पर रिलीज

शाहिद कपूर की रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म 'ओ रोमियो' , एस. हुसैन जैदी की नॉन-फिक्शन किताब 'माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई' से प्रेरित है। 'ओ रोमियो' के ओटीटी रिलीज की बात करें तो ये फिल्म 10 अप्रैल से Prime Video पर देखने के लिए उपलब्ध हो चुकी है। ये फिल्म फरवरी में सिनेमाघरों में रिलीज होने के पूरे आठ हफ्ते बाद OTT पर आ रही है। Prime Video ने शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी शेयर की है।

फिल्म की स्टार कास्ट

'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी मुख्य भूमिकाओं में हैं। सहायक कलाकारों में नाना पाटेकर, तमन्ना भाटिया, दिशा पटानी और फरीदा जलाल शामिल हैं, जबकि विक्रांत मैसी एक विशेष भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने 'नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट' के बैनर तले किया है। ये शाहिद कपूर की विशाल भारद्वाज के साथ चौथी फिल्म है। इससे पहले विशाल और शाहिद कमीने, हैदर और रंगून में साथ काम कर चुके हैं। बता दें कि 'ओ रोमियो' की आईएमडीबी रेटिंग 6.4 है।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।