O Romeo: पान की दुकान गाने पर डांस के लिए शाहिद कपूर ने नहीं की थी रिहर्सल , सेट पर ही प्लान हुए स्टेप्स

Feb 08, 2026 04:18 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ओ रोमियो का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज से पहले शाहिद कपूर ने फिल्म के गाने पान की दुकान से जुड़ा एक किस्सा बताया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने इस गाने के लिए रिहर्सल तक नहीं की थी। 

O Romeo: पान की दुकान गाने पर डांस के लिए शाहिद कपूर ने नहीं की थी रिहर्सल , सेट पर ही प्लान हुए स्टेप्स

शाहिद कपूर की ओ रोमियो जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हाल ही में फिल्म का गाना पान की दुकान रिलीज हुआ है। मुंबई में सॉन्ग लॉन्च के लिए एक बड़ा इवेंट आयोजित किया गया था। इस इवेंट में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी ने हिस्सा लिया था। इसी दौरान शाहिद कपूर ने गाने से जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि इस गाने के डांस स्टेप्स की उन्होंने रिहर्सल भी नहीं की थी।

पान की दुकान गाने पर क्या बोले शाहिद कपूर?

पान की दुकान गाने रिलीज होते ही शाहिद कपूर के डांस स्टेप्स वायरल हो गए। फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, लॉन्च इवेंट पर शाहिद कपूर से पूछा गया कि क्या उन्हें लगा था कि गाने के डांस स्टेप्स वायरल हो जाएंगे? इसपर शाहिद कपूर ने कहा कि इस गाने का शूट बहुत रेंडम हुआ था।

सेट पर ही तय किए गए स्टेप्स

शाहिद कपूर ने बताया, इस गाने से पहले हम दूसरा गाना, आशिकों की कॉलोनी शूट कर रहे थे। इसके बाद विशाल सर मेरे पास आए और पूछा कि क्या हमें दूसरा गाना भी करना चाहिए। मुझे लगा कि पान की दुकान बहुत से लोगों को पसंदव आएगा। मैंने इस गाने के लिए बिल्कुल रिहर्स नहीं किया था। हमने आशिकों की कॉलोनी गाना पूरा किया और इसकी अगली सुबह हम इस गाने (पान की दुकान) की शूटिंग करने लगे। सभी स्टेप्स सेट पर ही प्लान किए गए थे। मैंने सारे स्टेप्स वहीं सीखे और परफॉर्म किए।

शाहिद कपूर को पसंद आया पान की दुकान गाना

शाहिद कपूर ने कहा, जब आप नर्वस होते हैं और ज्यादा प्लान नहीं करते हैं, एक अलग तरह की नर्वस एनर्जी निकलती है। लेकिन ये गाना बहुत मजेवाला है। जब मैंने ये सुना था, मुझे लगा कि ये एक मजेदार गाना होगा। ये कुछ ऐसा है जिसपर लोग स्टेज पर, स्ट्रीट्स पर और पार्टीज में डांस करना पसंद करेंगे।

बातचीत के दौरान शाहिद कपूर ने ये भी कहा कि इस गाने के बाद फिल्म में बहुत सारा ड्रामा है। सब मजे और खुशियों के बाद, बहुत सी चीजें होना शुरू होती हैं। ये गाना बहुत दिलचस्प प्वाइंट पर आता है, इसके बाद फिल्म इंटेस हो जाती है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।