
O Romeo: हुसैन उस्तरा के परिवार के आरोपों पर पहली बार बोले विशाल भारद्वाज, पढ़ें क्या कहा
O Romeo Controversy: शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। हुसैन उस्तरा के परिवार ने आरोप लगाया है कि विशाल ने उनसे फिल्म बनाने के लिए परमीशन नहीं ली है। अब इन आरोपों पर विशाल भारद्वाज ने चुप्पी तोड़ी है।
शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो रिलीज होने से पहले ही विवादों में आ गई है। कहा जा रहा है कि शाहिद कपूर की ये फिल्म मुंबई के कुख्यात गैंगस्टर हुसैन शेख उर्फ हुसैन उस्तरा । इस बात को लेकर हुसैन उस्तरा के परिवार ने आरोप लगाया है कि विशाल भारद्वाज ने उनसे फिल्म बनाने के लिए कोई परमीशन नहीं ली है। अब विशाल भारद्वाज ने इन आरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता है कि उन्हें परमीशन की जरूर नहीं थी।
फिल्म ओ रोमियो को लेकर क्या है विवाद?
आज यानी बुधवार को ओ रोमियो का ट्रेलर रिलीज हुआ। ट्रेलर में साफ किया गया कि ये फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। शाहिद कपूर फिल्म में कुख्यात गैंगस्टर की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म के लिए परमीशन को लेकर उठ रहे सवालों पर विशाल ने ट्रेलर लॉन्च के दौरान बात की।
विशाल भारद्वाज ने क्या कहा?
विशाल ने कहा, "माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई करके एक बुक है। हुसैन जैदी साहब ने वो कहानी लिखी है। मैंने उस कहानी के राइट्स लिए और उसके ऊपर ये फिल्म बनाई है। उस कहानी पर आधारित है कहानी और किरदार वही हैं, मगर इसमें हमारा फिक्शनल भी बहुत है।"
परमीशन को लेकर क्या बोले विशाल भारद्वाज?
उन्होंने आगे कहा, “वो परमीशन शायद से हुसैन जैदी साहब को लेनी चाहिए थी या ली होगी। तो मुझे नहीं लगता था कि मुझे कोई जरूरत है, क्योंकि फिल्म उस कहानी पर आधारित है जो एक किताब का हिस्सा है।”
कब रिलीज होगी शाहिद कपूर की ओ रोमियो?
शाहिद कपूर की इस फिल्म में उनके साथ तृप्ति डिमरी नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में नाना पाटेकर, फरीदा जलाल, अविनाश तिवारी, विक्रांत मैसी और तमन्ना भाटिया जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




