O Romeo Day 4 Box Office Live Update: 30 करोड़ के पार हुई 'ओ रोमियो', जानें शाहिद कपूर की मूवी का टोटल कलेक्शन

O Romeo Day 4 Box Office Collection: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की ‘ओ रोमियो’ ने तीन दिन में अब तक 30 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। चलिए जानते हैं, चौथे दिन फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर कैसी रहेगी परफॉर्मेंस?

O Romeo Day 4 Box Office Live Update: 30 करोड़ के पार हुई 'ओ रोमियो', जानें शाहिद कपूर की मूवी का टोटल कलेक्शन

ओ रोमियो

Priti Kushwaha| लाइव हिन्दुस्तान | Mon, 16 Feb 2026 03:35 PM IST
हमें फॉलो करें

Shahid Kapoor O Romeo Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर पिछले काफी वक्त अपनी फिल्म 'ओ रोमियो' को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे। इस मूवी के ट्रेलर ने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया था। ऐसे में विशाल भारद्वाज की डायरेक्ट फिल्म 'ओ रोमियो' आज यानी 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। मूवी में शाहिद के साथ तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं। पहली बार दोनों स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। सोमवार को फिल्म का बॉक्स ऑफिस हाल जानने के लिए यहां पढ़ें लेटेस्ट अपडेट।

वीशाल भारद्वाज की फिल्म ने अबतक 30.15 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। मूवी मे तृप्ति डिमरी और शाहिद कपूर के अलावा नाना पाटेकर, अविनाश मिश्रा, फरीदा जलाल, दिशा पाटनी और तमन्ना भाटिया जैसे कलाकार नजर आए हैं। ये शाहिद कपूर की विशाल भारद्वाज के साथ चौथी फिल्म है। इससे पहले विशाल और शाहिद कमीने, हैदर और रंगून में साथ काम कर चुके हैं।

16 Feb 2026, 02:46:30 PM IST

'फर्जी 2' की तैयारी में जुटे शाहिद कपूर

मिड-डे संग बातचीत में, शाहिद ने बताया कि अब वो जल्द ही 'फर्जी 2' की तैयारी में जुट रहे हैं। शाहिद ने कहा कि मैं फिलहाल 'कॉकटेल 2' की शूटिंग कर रहा हूं। अब जल्द 'फर्जी 2' की शूटिंग शुरू करूंगा।

16 Feb 2026, 01:55:11 PM IST

दोपहर तक इतना रहा कलेक्शन

ओ रोमियों का कलेक्शन सोमवार को धीरे-धीरे बढ़ रहा है। इस फिल्म ने दो बजे तक 0.63 लाख की कमाई कर ली है।

16 Feb 2026, 12:45:08 PM IST

6 सालों में शाहिद के लिए सबसे बड़ा वीकेंड बना ओ रोमियो

लॉकडाउन के बाद वाले 6 सालों में शाहिद का बेस्ट वीकेंड कलेक्शन 26.52 करोड़ फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया से आया था। वहीं, अब 'ओ रोमियो' पिछले 6 सालों में उनके लिए सबसे बड़ा वीकेंड कलेक्शन लेकर आई है।

16 Feb 2026, 11:18:46 AM IST

वीकेंड के बाद कैसी रही शुरुआत

शाहित की ओ रोमियो के मंडे कलेक्शन का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। चौथे दिन का शुरुआती कलेक्शन भी आना शुरू हो गया है। खबर लिखने तक फिल्म ने 0.24 लाख रुपये की कमाई कर ली है।

16 Feb 2026, 10:27:26 AM IST

इतना है 'ओ रोमियो' का बजट

'ओ रोमियो' विशाल भारद्वाज के करियर की सबसे महंगी फिल्म है। रिपोर्ट्स की मानें तो, इसका बजट 130 करोड़ रुपये है।

16 Feb 2026, 09:29:51 AM IST

क्या रहा संडे कलेक्शन

वीशाल भारद्वाज की 'ओ रोमियो' ने तीसरे दिन यानी संडे को 9 करोड़ रुपये कमाए।

16 Feb 2026, 08:37:44 AM IST

दूसरे दिन किया कमाल

शाहिद की ओ रोमियो ने दूसरे दिन अपनी रफ्तार को तेज किया और पहले दिन से ज्यादा कमाई की। इस फिल्म ने शनिवार को 12.65 करोड़ रुपये कमाए।

16 Feb 2026, 07:41:51 AM IST

ओपनिंग डे कलेक्शन

वीशाल भारद्वाज की फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने पहले दिन 8.5 करोड़ रुपये से खाता खोला था।

16 Feb 2026, 07:41:40 AM IST

तीन दिनों में ‘ओ रोमियो’ ने कमाए इतने करोड़

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की ‘ओ रोमियो’ ने तीसरे दिन यानी संडे को 9 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म का तीन दिन का कलेक्शन 30.15 करोड़ से ज्यादा हो गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsएंटरटेनमेंटबॉलीवुडO Romeo Day 4 Box Office Live Update: 30 करोड़ के पार हुई 'ओ रोमियो', जानें शाहिद कपूर की मूवी का टोटल कलेक्शन