O Romeo Day 2: शाहिद कपूर की फिल्म की कमाई, संडे को भारत-पाक मैच का पड़ सकता है असर

Feb 14, 2026 11:15 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ओ रोमियो ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ कमाए हैं। अब रविवार के कलेक्शन से उम्मीदें हैं। ऑडियंस को पसंद आ रही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ऐसे परफॉर्म कर रही है।

O Romeo Day 2: शाहिद कपूर की फिल्म की कमाई, संडे को भारत-पाक मैच का पड़ सकता है असर

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ओ रोमियो के दूसरे का कलेक्शन आ गया है। वैलेंटाइन के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म की कमाई से मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं। अब वैलेंटाइन डे के शुरुआती कलेक्शन ने बहुत ज्यादा सरप्राइज नहीं किया है। 13 फरवरी को रिलीज हुई फिल्म ओ रोमियो ने आज वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को सिर्फ डेढ़ करोड़ ज्यादा कमाए हैं। ये कलेक्शन एकाध करोड़ और बढ़ सकता है। लेकिन प्रभावित करने वाली कमाई नहीं हुई है। अब रविवार से उम्मीदें हैं।

ओ रोमियो शनिवार कलेक्शन

Sacnilk के अनुसार शाहिद कपूर की फिल्म ने 8।5 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी। ट्रेड एनालिस्ट का मानना था कि फिल्म अपने पहले वीकेंड में शानदार कमाई कर सकती है। लेकिन अब दूसरे ने के कलेक्शन ने खास प्रभावित नहीं किया है। दूसरे दिन शनिवार को ओ रोमियो ने खबर लिखने तक 10।2 करोड़ कमाए हैं। रात के आंकड़े आने के बाद ये कलेक्शन एकाध करोड़ बढ़ सकता है।

o romeo box office collection day 2

दूसरे दिन नहीं किया धमाका

इस समय एक्शन, थ्रिलर फिल्मों का दौर है। रणवीर सिंह की धुरंधर और सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत के साथ पहले वीकेंड पर धमाका किया था। लेकिन शाहिद कपूर की फिल्म के पहले दो दिनों की कमाई उतना असर नहीं छोड़ रही है। रविवार को भी फिल्म धमाका कर सकती है। लेकिन इंडिया और पाकिस्तान क्रिकेट मैच का असर कलेक्शन पर पड़ सकता है।

विशाल भारद्वाज के साथ जमी जोड़ी

शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो का डायरेक्शन विशाल भारद्वाज ने 130 करोड़ के बजट में किया है। इससे पहले ये जोड़ी हैदर, कमीने और रंगून में साथ काम कर चुकी है। विशाल भारद्वाज की ये फिल्में कमर्शियली उतनी नहीं चली थीं, लेकिन उनकी फिल्मों ने हमेशा यादगार किरदार दिए हैं। उनकी फिल्म ओ रोमियो को क्रिटिक्स और ऑडियंस से तारीफ मिली हैं। फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा दिशा पाटनी, विक्रांत मैसी, अविनाश तिवारी, फरीदा जलाल जैसे एक्टर्स नजर आए हैं।

शाहिद कपूर की आने वाली फिल्में

बता दें, शाहिद कपूर के करियर के लिए ये फिल्म बेहद खास होने वाली हैं। कबीर सिंह के बाद उनकी फिल्मों ने खास कमाल नहीं किया है। ऐसे में ओ रोमियो की कमाई से उम्मीदें हैं। शाहिद के आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें तो एक्टर वेब सीरीज फर्जी के दूसरे सीजन से OTT पर वापसी कर रहे हैं। इसके अलावा कॉकटेल में उन्हें कृति सेनन और रश्मिका मंदाना के साथ देखा जाएगा। एक साइंस फिक्शन फिल्म भी उनकी लिस्ट में शामिल है जिसकी जल्दी ही अनाउंसमेंट हो सकती है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;