O Romeo Box Office: शाहिद ने अपनी ही फिल्म को पछाड़ा, ओ रोमियो ने अबतक कमाए इतने करोड़

Feb 18, 2026 10:58 am ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ओ रोमियो सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को रिलीज हुए छह दिन हो गए हैं और फिल्म ने 45 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म ने आज सुबह 7 बजे तक 7 लाख की कमाई की है। 

O Romeo Box Office: शाहिद ने अपनी ही फिल्म को पछाड़ा, ओ रोमियो ने अबतक कमाए इतने करोड़

विशाल भारद्वाज की फिल्म ओ रोमियो सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन है। शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की इस फिल्म को मिलेजुले रिव्यूज मिले हैं।शाहिद कपूर की फिल्म ने भारत में अबतक 45 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। शाहिद कपूर की इस फिल्म ने अपनी ही फिल्म रंगून को कमाई के मामले में पछाड़ दिया है।

शाहिद की ओ रोमियो की 5वें दिन की कमाई

शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो ने आज यानी 18 फरवरी को सुबह 7 बजे तक भारत में 7 लाख की कमाई की है। 5वें दिन फिल्म ने भारत में 5.90 करोड़ की कमाई की थी।

ओ रोमियो का अबतक का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म ने भारत में पाच दिन में 45.51 करोड़ कमाई की है।ओ रोमियो शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की जोड़ी की साथ में चौथी फिल्म है। इससे पहले विशाल भारद्वाज कमीने, हैदर और रंगून फिल्म शाहिद कपूर संग कर चुके हैं। शाहिद कपूर की ओ रोमियो ने कमाई के मामले में रंगून को पछाड़ दिया है।

ओ रोमियो की पिछले 5 दिन की कमाई

दिनकमाई
पहला दिन9.01 करोड़
दूसरा दिन14.50 करोड़
तीसरा दिन11 करोड़
चौथा दिन5.10 करोड़
पांचवा दिन5.90करोड़

रंगून की कमाई, बजट और कास्ट

शाहिद कपूर की रंगून साल 2017 में रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहिद कपूर के साथ कंगना रनौत नजर आई थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी। boxofficeindia.com के मुताबिक, फिल्म का बजट 61 करोड़ था। वहीं, फिल्म ने भारत में 28.82 करोड़ (ग्रॉस कलेक्शन) की कमाई की थी।

शाहिद कपूर की ओ रोमियो की कास्ट

शाहिद कपूर की ओ रोमियो की बात करें तो इस फिल्म में तृप्ति और शाहिद के अलावा फरीदा जलाल, नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी, दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया और अविनाश तिवारी जैसे कलाकार नजर आए हैं। फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। विशाल भारद्वाज की ये फिल्म एक एक्शम रोमांटिक ड्रामा फिल्म है।

कितनी है ओ रोमियो की आईएमडीबी रेटिंग

ओ रोमियो की आईएमडीबी रेटिंग 6.4 है। ये फिल्म शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की साथ में भले ही चौथी फिल्म है, लेकिन नाना पाटेकर और विशाल की ये पहली फिल्म है। हाल में विशाल भारद्वाज ने बताया कि नाना पाटेकर को दशकों से जानने के बाद भी क्यों उन्होंने कभी नाना पाटेकर के साथ पहले काम नहीं किया।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।