ओ रोमियो का पहले हफ्ते कैसा रहा हाल? बॉक्स ऑफिस पर अबतक कमाए इतने करोड़

Feb 20, 2026 10:42 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

O Romeo Day 8 Collection: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ओ रोमियो ने पहले हफ्ते में 47. 1 करोड़ की कमाई की है। आइए जानते हैं कि आज यानी 8वें दिन फिल्म ने कितनी कमाई की। 

ओ रोमियो का पहले हफ्ते कैसा रहा हाल? बॉक्स ऑफिस पर अबतक कमाए इतने करोड़

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस को रिलीज हुए आठ दिन हो गए हैं। फिल्म के पहले हफ्ते का रिपोर्ट कार्ड भी आ गया है। शाहिद कपूर की फिल्म ने पहले हफ्ते 47.1 करोड़ की कमाई की है। वहीं, आज यानी 8वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। गुरुवार के मुकाबले, आज यानी शुक्रवार को फिल्म की कमाई में कमी आई है।

ओ रोमियो का कितना हुआ कलेक्शन?

sacnilk.com के मुताबिक, आज यानी 20 फरवरी को शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो ने 2.25 करोड़ की कमाई की है। वहीं, 19 फरवरी को फिल्म ने 3.1 करोड़ की कमाई की थी। पहले हफ्ते और आठवें दिन की कमाई मिलाकर शाहिद की फिल्म का टोटल कलेक्शन 49.35 करोड़ हो गया है।

शाहिद की फिल्म की पहले हफ्ते की कमाई

ओ रोमियोकमाई
डे 1 8.5 करोड़
डे 212.65 करोड़
डे 3 9 करोड़
डे 44.85 करोड़
डे 55.35 करोड़
डे 63.65 करोड़
डे 73.1 करोड़

8वें दिन ओ रोमियो शोज की ऑक्यूपेंसी

8वें दिन के शोज ऑक्यूपेंसी की बात करें सुबह के शोज में ऑक्यूपेंसी 5.90 पर्सेंट रही। दोपहर के शोज में ऑक्यूपेंसी 8.58 पर्सेंट रही। शाम के शोज की ऑक्यूपेंसी 7.90 पर्सेंट रही। वहीं, रात के शोज का डेटा अभी सामने नहीं आया है।

विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर की साथ में चौथी फिल्म

ओ रोमियो को विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है। ये विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर की साथ में चौथी फिल्म है। इससे पहले शाहिद कपूर ने विशाल भारद्वाज के साथ हैदर, कमीने और रंगून में काम किया है। विशाल भारद्वाज के साथ शाहिद कपूर जब भी काम करते हैं फैंस को एक्टर का एक नया रूप ही देखने को मिलता है। ओ रोमियो में भी कुछ वैसा ही हुआ है। शाहिद कपूर के रोल ने फैंस को इम्प्रेस कर दिया है।

फिल्म में नजर आए हैं ये सितारे

ओ रोमियो में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी, फरीदा जलाल, अविनाश तिवारी, दिशा पाटनी और तमन्ना भाटिया जैसे कलाकार नजर आए हैं।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।