O Romeo Box Office : शाहिद कपूर की फिल्म ने पहले दिन कितने करोड़ कमाए, जानें
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ओ रोमियो के पहले दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आ गई है। शाहिद ने इस फिल्म से अपनी पिछले कुछ फिल्मों को पछाड़ दिया है, पहले दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के मुताबिक।

शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो शुक्रवार को रिलीज हुई है। फिल्म को विशाल भारद्वाज डायरेक्ट कर रहे हैं और इसमें शाहिद के साथ तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं। काफी समय से फिल्म को लेकर बज है और अब जब मूवी रिलीज हुई है तो जानें पहले दिन ओ रोमियो ने कितने करोड़ कमाए हैं। फिल्म के फर्स्ट डे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आ गई है।
कितने कमाए पहले दिन
सैक्निक की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 8.25 करोड़ कमा लिए हैं।
अपनी इन फिल्मों को शाहिद ने पछाड़ा
शाहिद ने वैसे अपनी ही फिल्म देवा, तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया, जर्सी के पहले दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। देवा ने पहले दिन 5.50 करोड़ कमाे थे पहले दिन। तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने पहले दिन 6.70 करोड़ और जर्नी ने पहले दिन 3.2 करोड़ कमाए थे।
ओ रोमियो की बात करें तो इसमें शाहिद के साथ तमन्ना भाटिया, विक्रांत मैसी, अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, फरीदा जलाल अहम किरदार में थे। फिल्म को नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के प्रोडक्शन हाउस ने प्रोड्यूस किया है।
बता दें कि शाहिद और तृप्ति की साथ में यह पहली फिल्म है। वहीं विशाल के साथ भी तृप्ति की यह पहली फिल्म है। लेकिन शाहिद और विशाल की साथ में चौथी फिल्म है। इससे पहले दोनों रंगून, कमीने, हैदर में साथ काम कर चुके हैं।
शाहिद का टफ सीक्वेंस
शाहिद ने ओ रोमियो के सबसे टफ सीक्वेंस को लेकर बात करते हुए हिंदुस्तान टाइम्स से कहा, सबसे टफ रियल एस्टेट फिल्म में मेरी अपनी बॉडी थी। वो टैटू से कवर थी, 2 या ढ़ाई घंटे लगते थे उन्हें बनाने में, तृप्ति डिमरी मेरी को स्टार उन्हें नो मेकअप लुक में रहना था। मैंने उनसे हा कि इस फिल्म में मैं हिरोइन हूं। तू तो 2 मिनट में रेडी होकर आ जाती है सेट पर।
जब शूट के दौरान हुई हिप सर्जरी
ओ रोमियो सुपरहीरो फिल्म की तरह नहीं हैं जहां 75 प्रतिशत काम कॉस्ट्यूम और वीएफएक्स से होता है। इसके बाद रात में हमारे नाइट सीक्वेंस होते थे। ऐसे सीक्वेंस के दौरान ही मेरी हिप सर्जरी हुई थी जो काफी चैलेंजिंग थी।
व्हाइट शेड वाली फिल्में नहीं पसंद
शाहिद से पूछा गया कि क्या उनके बच्चे उनकी फिल्में देखते हैं तो उन्होंने कहा, ‘जैसे ही उनके पापा एडल्ट फिल्म करना बंद कर देंगे, तब। अब दूसरी कॉकटेल 2 है। मैंने तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया की थी। एक एक्टर के रूप में मुझे जो चीज अट्रैक्ट करती है, वह है व्हाइट शेड के अलावा बाकी कोई भी शेड।’
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalपरिचय
सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



