'आपके बोलने की औकात...', शाहिद कपूर ने ट्रोलर्स पर दिया करारा जवाब, कहा- 'खुद पहले देख लो आप कितने पानी में हो'

Feb 21, 2026 07:05 am ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share

विशाल भारद्वाज की डायरेक्ट फिल्म ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस मूवी में शाहिद के साथ तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं। फिल्म ने स्लो ओपनिंग के बावजूद वीकडेज में कमाल कर दिया है। मूवी में शाहिद ने एक बार फिर से अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लिया।

'आपके बोलने की औकात...', शाहिद कपूर ने ट्रोलर्स पर दिया करारा जवाब, कहा- 'खुद पहले देख लो आप कितने पानी में हो'

O Romeo star Shahid Kapoor: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर पिछले काफी वक्त अपनी फिल्म 'ओ रोमियो' को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे। इस मूवी के ट्रेलर ने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया था। ऐसे में विशाल भारद्वाज की डायरेक्ट फिल्म ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस मूवी में शाहिद के साथ तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं। फिल्म ने स्लो ओपनिंग के बावजूद वीकडेज में कमाल कर दिया है। मूवी में शाहिद ने एक बार फिर से अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लिया। ऐसे में अब शाहिद अपने एक इंटरव्यू को लेकर काफी चर्चा में सुर्खियों में आए हैं। इस इंटरव्यू में एक्टर ने ट्रोलिंग को लेकर अपनी बात रखी है। आइए जातने हैं उन्होंने क्या कहा?

ट्रोलिंग पर खुलकर बोले शाहिद

शाहिद कपूर ने हाल ही में सोनल कालरा के साथ 'द राइट एंगल' पर एक इंटरव्यू के दौरान, ट्रोलिंग को लेकर खुलकर बात की। जब उनसे पूछा गया कि वह इतनी सारी ट्रोलिंग से कैसे निपटते हैं। इस पर शाहिद ने बताया, 'जो कोई भी कहता है कि मुझ पर कोई असर नहीं पड़ता, मुझे नहीं पता कि वह कितना गलत सोच रहा है। और जो लोग ऐसा कहते हैं, आप जानते हैं, इससे मुझ पर सच में असर पड़ता है, वे खुद को खतरनाक जगह पर डाल रहे हैं।'

'किसी को सिर्फ बाहर से वैलिडेशन नहीं चाहिए'

शाहिद कपूर ने तारीफ और ट्रोलिंग के बारे में बात करते हुए आगे कहा, 'किसी को सिर्फ बाहर से वैलिडेशन नहीं चाहिए। उन्होंने समझाया कि यह जानना जरूरी है कि आप किसी चीज के बारे में कैसा महसूस करते हैं, लेकिन साथ ही, ऑडियंस से जुड़े रहने के लिए, आपको यह भी जानना होगा कि दूसरे कैसा महसूस करते हैं।'

आप नेगेटिव नहीं हो सकते...

'ओ रोमियो' एक्टर ने आगे कहा, 'लेकिन यह बहुत जरूरी है, आप जानते हैं, मैं हमेशा यह कहता हूं, और मैं हमेशा कहता रहूंगा, चाहे लोग मुझे बोलें कि, पता नहीं पुराना जमाना या जो भी हो, कि आपके बोलने की औकात होनी चाहिए ना, तभी मुंह खोलना चाहिए। यह मैंने बचपन में सीखा था, जब मैं, मेरे पापा, मम्मी... मैंने बचपन में बहुत कुछ देखा है, मैंने बड़े कलाकारों को देखा है, आप जानते हैं, लोग मुंह नहीं खोलते थे उनके सामने। आज कल लोगों को बहुत बोलने की आदत हो गई है। खुद पहले देख लो आप कितने पानी में हो, फिर बात करो। यह सोशल ट्रेंड है, और यह, क्या है ना, आप नेगेटिव नहीं हो सकते, जब तक कि आप इनसिक्योर या डरे हुए या दुखी न हों, आप जानते हैं।'

उन लोगों की अंदर की दुनिया कितनी दुखी है

शाहिद ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए बताया, 'तो अगर इतनी नेगेटिविटी सामने आ रही है, तो मेरा मतलब है कि यह सच में दिखाता है कि उन लोगों की अंदर की दुनिया कितनी दुखी है। इसलिए आपको खुद को अच्छा और खुश रखना होगा और परफॉर्म करने के लिए तैयार रहना होगा। यह सबसे जरूरी है, आप जानते हैं, खुद को पूरी तरह से पॉजिटिविटी से भर लें। बुराई को ऐसे लें, जैसे, आप जानते हैं, जैसे आपकी ठुड्डी पर अच्छी चोट लगती है, आप जानते हैं, एक अच्छा फाइटर जानता है कि फिर से कैसे खड़ा होना है। ऐसा करो, लेकिन हमेशा खुद का साथ दो, यार। तुम्हें खुद का साथ देना होगा।'

शाहिद की विशाल संग चौथी फिल्म

'ओ रोमियो' में तृप्ति डिमरी और शाहिद कपूर के अलावा नाना पाटेकर, अविनाश मिश्रा, फरीदा जलाल, दिशा पाटनी और तमन्ना भाटिया जैसे कलाकार नजर आए हैं। ये शाहिद कपूर की विशाल भारद्वाज के साथ चौथी फिल्म है। इससे पहले विशाल और शाहिद कमीने, हैदर और रंगून में साथ काम कर चुके हैं। बता दें कि 'ओ रोमियो' की आईएमडीबी रेटिंग 6.4 है।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।