पहली बार ऋषि कपूर की शादी में सुनाया गया था ये गाना, बाद में फिल्म 'कोयला' में हुआ था यूज
ऋषि कपूर और नीतू कपूर की ग्रैंड वेडिंग में एक ऐसा गाना सुनाया गया था जिसे बाद में फिल्मों में इस्तेमाल किया गया। इस शादी में पहली बार सुने गए इस गाने ने छाप छोड़ दी थी और बाद में माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया।

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर और नीतू कपूर की लव स्टोरी बहुत मशहूर हैं। दोनों पहले दोस्त थे, प्यार हुआ और फिर शादी। ये इंडस्ट्री की सबसे ग्रैंड शादियों में से एक थी। जनवरी 1980 में शादी की सभी रस्में पूरी की गई थीं। राज कपूर के बेटे की इस शादी में 5 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए थे और मेहमानों को कई तरह के पकवान परोसे गए थे। इस शादी में महफिल जमाने के लिए पाकिस्तान से उस्ताद नुसरत फतेह अली खान को भी एक बुलाया गया था। उन्होंने इस शादी में एक ऐसा गाना गया जो बाद में फिल्मों में इस्तेमाल किया गया। ये गाना आज भी बेहद खास है।
नुसरत फतेह अली खान ने सजाई थी महफिल
कपूर परिवार के पूर्वज पंजाब के लायलपुर (अब फैसलाबाद) से जुड़े हुए थे। इसी जगह से नुसरत फतेह अली खान थे। राज कपूर म्यूजिक के शौकीन थे और पहले से ही नुसरत फतेह अली खान के म्यूजिक को पसंद करते थे। ऐसे में उन्होंने बेटे ऋषि कपूर की शादी में गाने के लिए नुसरत फतेह अली खान को भारत आकर शादी में गाने का न्योता दिया। पहले उस्ताद ने मना कर दिया। लेकिन बाद में राज कपूर की रिक्वेस्ट के आगे वो मान गाए। नुसरत फतेह अली खान अपने कुछ लोगों के साथ शादी में शामिल हुए। इसमें राहत फतेह अली खान भी थे। ऋषि और नीतू कपूर की शादी के संगीत में कव्वाली की महफिल सजी और नुसरत फतेह अली खान ने एक ऐसा गाना गाया जिसे उससे पहले कभी नहीं सुना गया था।
ये वो गाना था जो सबसे पहले ऋषि कपूर की शादी में सुनाया गया
नुसरत फतेह अली खान ने जो गाना पहली बार ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी में सुनाया था वो था ‘सांसों की माला पे सिमरु में पी का नाम’। ये गाना छाप छोड़ने वाला था। लेकिन अफसोस इसकी कोई रिकॉर्डिंग मौजूद नहीं है। बाद में नुसरत साहब ने ये गाना कई जगह गया जिसका रिकॉर्डिंग वर्जन आसानी से मिल जाएगा। इसी गाने को राजेश रोशन ने कविता कृष्णमूर्ति की आवाज में फिल्म कोयला में इस्तेमाल किया। माधुरी दीक्षित ने गाने पर परफॉरमेंस दी थी। ये गाना आज भी बहुत खूबसूरत है।
शादी में पी थी शराब
ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी की बात करें तो वो एक ग्रैंड शादी थी जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े एक्टर्स शामिल हुए थे। रिपोर्ट की मानें तो तो भीड़ की वजह दूल्हा दुल्हन हताश हो गए थे। ऐसे में फेरों से पहले दोनों ने शराब पी थी। अब ऋषि कपूर इस दुनिया में नहीं रहे, वहीं नीतू फिल्मों में काम कर रही हैं।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी


