सर्जरी के बाद नुसरत भरूचा ने शेयर किया अस्पताल से पहला वीडियो, जानें- क्यों किया काजोल-शाहरुख खान का जिक्र

लाइव हिन्दुस्तान
share

बाली में एक एक्सीडेंट में नुसरत की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया था। इसके बाद नुसरत को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया और डॉक्टर्स ने उन्हें सर्जरी की सलाह दी।

nushrratt bharuccha
नुसरत भरूचा ने शेयर किया अस्पताल से पहला वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा बीते दिनों अपने एक्सीडेंट को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस हाल ही में बाली वेकेशन पर गई थी, जहां पर उनके साथ एक बेहद ही दर्दनाक हादसा हुआ। बाली में एक एक्सीडेंट में नुसरत की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया था। इसके बाद नुसरत को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया और डॉक्टर्स ने उन्हें सर्जरी की सलाह दी। ऐसे में नुसरत को मुंबई के लिए एयरलिफ्ट किया गया और यहां पर सर्जरी हुई। इस बात से नुसरत के फैंस काफी परेशान थे। इसी बीच अब नुरसत ने अस्पताल से उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है। इसमें अपना हेल्थ अपडेट साझा किया है।

काजोल और शाहरुख का किया जिक्र

नुसरत भरूचा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नुसरत अस्पताल के बिस्तर पर बैठी नजर आ रही हैं। उनके साथ इस वीडियो अस्पताल के स्टाफ नजर आ रहे हैं जो उन्हें खाना खिला रहे हैं। खाने के साथ नुसरत टेलीविजन देख रही हैं। इस पर गाना चल रहा है, 'रंग दे तू मोहे गेरुआ'। बता दें कि ये गाना काजोल और शाहरुख खान पर फिल्माया गया है। इस गाने को देख नुसरत के चेहरे पर मुस्कान तैर आई है।

नुसरत भरूचा

'धीरे-धीरे ठीक हो रही हूं'

नुसरत ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'और बस ऐसे ही, शाहरुख खान और काजोल मेरे चेहरे पर मुस्कान ले आते हैं। यह याद दिलाते हुए कि चीजें बेहतर होती हैं। धीरे-धीरे... हमेशा होती हैं। धीरे-धीरे ठीक हो रही हूं। ढेर सारे सपने देख रही हूं।'

पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त

बता दें कि इससे पहले नुसरत भरूचा ने शनिवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की। ये तस्वीर उनके हॉस्पिटल के कमरे से ली गई थी। इस तस्वीर में एक बड़ी खिड़की के पास खाली रिक्लाइनिंग व्हीलचेयर दिख रही है और बाहर सूरज ढल रहा है। अपने इलाज की डिटेल में जाए बिना, नुसरत ने तस्वीर के साथ एक छोटा सा नोट लिखा कि कैसे एक्सीडेंट के बाद उनका नजरिया बदल गया है। इस तस्वीर के साथ नुसरत ने कैप्शन में लिखा, "हमेशा से सनसेट (सूर्यास्त) के पीछे भागती रही हूं, और बस ऐसे ही... मेरा नजरिया बदल गया। लेकिन, पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त।" इस पोस्ट के बाद एक्ट्रेस के फैंस को यकीनन कुछ राहत मिली होगी।

नुसरत भरूचा की अपकमिंग फिल्में

नुसरत भरूचा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही टाइगर श्रॉफ के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। पहली बार नुसरत और टाइगर एक साथ काम करते दिखेंगे। हालांकि, अभी तक फिल्म के टाइटल और स्टार्स के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडसर्जरी के बाद नुसरत ने शेयर किया अस्पताल से वीडियो, किया काजोल-शाहरुख का जिक्र