सफल स्पाइन सर्जरी के बाद नुसरत भरूचा को मिली अस्पताल से छुट्टी, फैंस का किया शुक्रिया, जानें क्या बोली एक्ट्रेस की टीम

लाइव हिन्दुस्तान
share

सफलतापूर्वक सर्जरी के बाद अभिनेत्री को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। नुसरत अब घर वापस आ गई हैं और अपनी रिकवरी पर ध्यान दे रही हैं। उनकी टीम ने एक आधिकारिक बयान शेयर कर इस बात की पुष्टि की है।

Nushrratt Bharuccha
सफल स्पाइन सर्जरी के बाद घर लौटीं नुसरत भरूचा

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा बीते दिनों अपने एक्सीडेंट को लेकर काफी सुर्खियों में रहीं। बाली में एक एक्सीडेंट में नुसरत की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया था। नुसरत को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया और डॉक्टर्स ने उन्हें सर्जरी की सलाह दी। वहीं, अब सफलतापूर्वक सर्जरी के बाद अभिनेत्री को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। नुसरत अब घर वापस आ गई हैं और अपनी रिकवरी पर ध्यान दे रही हैं। उनकी टीम ने एक आधिकारिक बयान शेयर कर इस बात की पुष्टि की है साथ ही बताया कि नुसरत की सर्जरी अच्छी रही और फैंस को उनके प्यार, प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया।

उन्हें अब अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है

नुसरत भरूचा की टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी कर जानकारी देते हुए कहा, 'एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसे के बाद मुश्किल और चुनौतीपूर्ण दौर से गुजरने के बाद, नुसरत भरुचा की रीढ़ की हड्डी (स्पाइन) की सर्जरी सफलतापूर्वक हो गई है। हमें यह बताते हुए राहत मिल रही है कि सर्जरी अच्छी रही और उन्हें अब अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।' नुसरत आखिरकार घर वापस आ गई हैं, जहां उन्हें पूरा ख्याल और आराम मिल रहा है। उन्हें पूरी तरह से ठीक होने में अभी कुछ समय लगेगा, लेकिन वह पूरी तरह से पॉजिटिव बनी हुई हैं। इस मुश्किल समय में उन्हें जो ढेर सारा प्यार, चिंता, प्रार्थनाएं और शुभकामनाएं मिलीं, उसके लिए हम आप सभी का तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं।

नुसरत की चोट के बारे में

बता दें कि नुसरत काम और छुट्टियों के सिलसिले में बाली गई थीं, जहां एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया। बाद में उन्हें सर्जरी के लिए एयरलिफ्ट करके मुंबई लाया गया। उनकी टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया था कि अभिनेत्री अभी डॉक्टरों की देखरेख में हैं। बयान में कहा गया था, 'नुसरत भरूचा, जो काम और छुट्टियों के लिए बाली गई थीं, एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसे का शिकार हो गईं और उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर आ गया है। फिलहाल, हमारी पहली प्राथमिकता उनका स्वास्थ्य है और यह सुनिश्चित करना है कि उन्हें जरूरी मेडिकल देखभाल मिले। हम अभी नुसरत को एयर एम्बुलेंस के जरिए बाली से मुंबई वापस लाने की व्यवस्था कर रहे हैं, जहां उनकी सर्जरी होगी।'

नुसरत भरूचा की अपकमिंग फिल्में

नुसरत भरूचा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही टाइगर श्रॉफ के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। पहली बार नुसरत और टाइगर एक साथ काम करते दिखेंगे। हालांकि, अभी तक फिल्म के टाइटल और स्टार्स के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडसफल स्पाइन सर्जरी के बाद घर लौटीं नुसरत भरूचा, फैंस का किया शुक्रिया