Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडnupur sanon stebin ben wedding reception attended by salman khan mouni roy, hina khan isha malviya
नूपुर-स्टेबिन की शादी के रिसेप्शन में सलमान खान ने लगाए चार चांद, हिना, ईशा, अंकिता, शुभांगी भी आई नजर

नूपुर-स्टेबिन की शादी के रिसेप्शन में सलमान खान ने लगाए चार चांद, हिना, ईशा, अंकिता, शुभांगी भी आई नजर

संक्षेप:

कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन ने शादी के बंधन में बंधने के बाद मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया था। इस रिसेप्शन में सलमान खान, हिना खान समेत टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से कई बड़े स्टार्स पहुंचे।

Jan 14, 2026 07:30 am ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन ने उदयपुर में ग्रैंड शादी के बाद मुंबई में अपने यार दोस्तों के लिए रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया था। अपने रिसेप्शन में नूपुर ने लाल रंग का स्टाइलिश लहंगा स्टाइल ड्रेस कैरी किया था तो उनके पति स्टेबिन ब्लैक जरीदार शेरवानी में पोज देते दिखे। इसके अलावा फिल्म और टीवी की दुनिया से कई सेलिब्रिटी शादी के रिसेप्शन में पहुंचे और शादीशुदा जोड़ी को बधाई दी। नूपुर और स्टेबिन के सबसे खास पल में टीवी एक्ट्रेस हिना खान, ईशा मालवीय, अंकिता लोखंडे, अभिषेक बजाज समेत कई सेलेब्स पहुंचे थे। दिशा पाटनी और मौनी रॉय, रकुल प्रीत सिंह समेत कई बॉलीवुड एक्टर्स भी नजर आए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नूपुर और स्टेबिन के रिसेप्शन में सलमान ने लगाए चार चांद

नूपुर और स्टेबिन की शादी के रिसेप्शन में सलमान खान भी पहुंचे। सेनन परिवार ने सलमान के आने का शुक्रिया किया। नई जोड़ी नूपुर और स्टेबिन ने बाहर आकर सलमान खान के साथ फोटोज के लिए पोज दिए। सोशल मीडिया पर सलमान का ये वीडियो वायरल हो रहा है। खास बात ये है कि स्टेबिन बेन ने सलमान की आने वाली फिल्म बैटल ऑफ गलवान में गाना गया है। ऐसे में सलमान का उनकी शादी के रिसेप्शन में आना खास था।

ये भी पढ़ें:सलमान खान की फिल्म सनम बेवफा की चांदनी 31 साल बाद दिखती हैं ऐसी
ये भी पढ़ें:सलमान ने कभी नहीं जीता फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड, 3 बार शाहरुख से हारे

बॉलीवुड और टीवी स्टार्स एक साथ आए नजर

इसके अलावा नूपुर के रिसेप्शन में हिना खान, शुभांगी जोशी,वीर पहारिया, ओरी, ईशा सिंह, सना, मौनी रॉय, दिशा पटानी, नील नितिन मुकेश और उनकी पत्नी रुकमनी, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन, करिश्मा तन्ना और पति वरुण पहुंचे।


परिवार में खुशियां

इस मौके पर सेनन परिवार खुश दिखे। बहन कृति साड़ी स्टाइल आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। मम्मी पापा भी बेटी की इस खुशी में मेहमानों का स्वागत करते दिखे।

उदयपुर में की ग्रैंड शादी

नूपुर और स्टेबिन पिछले कुछ सालों से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। हाल में ही स्टेबिन ने नूपुर को रिंग पहना कर शादी के लिए प्रपोज किया था। इस प्रपोजल के बाद दोनों ने उदयपुर में क्रिश्चियन और हिंदू रीतिरिवाज से शादी की। चार दिन उदयपुर में शादी की रस्में पूरी की गई और बीती रात मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया था जिसमें टीवी और बॉलीवुड एक्टर्स को इनवाइट किया गया था।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।