Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडNupur Sanon Husband Stebin Ben thanks Salman Khan for attending his wedding reception Share Photos
'अपनी बात के पक्के हैं...', कृति सेनन के जीजा स्टेबिन ने सलमान खान का किया शुक्रिया, कहा- 'आई लव यू'

'अपनी बात के पक्के हैं...', कृति सेनन के जीजा स्टेबिन ने सलमान खान का किया शुक्रिया, कहा- 'आई लव यू'

संक्षेप:

नूपुर और स्टेबिन ने हिंदू-क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी। शादी के बाद नूपुर और स्टेबिन ने 13 जनवरी, मंगलवार को मुंबई में अपना ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट किया था, जिसमें बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक के तमाम सेलेब्स ने शिरकत की।

Jan 16, 2026 03:41 pm ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों ने 10 जनवरी, 2026 को उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग की। इस शाही शादी में उनकी फैमिली के अलावा बॉलीवुड के भी कुछ सितारों ने शिरकत की। नूपुर और स्टेबिन ने हिंदू-क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी। शादी के बाद नूपुर और स्टेबिन ने 13 जनवरी, मंगलवार को मुंबई में अपना ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट किया था जिसमें बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक के तमाम सेलेब्स ने शिरकत की। ऐसे में सलमान खान भी न्यूली मैरिड कपल की खुशियों में शामिल हुए। सलमान ने अपने स्वैग से इस पार्टी की पूरी लाइमलाइट बटोर ली। ऐसे में अब दूल्हे राजा स्टेबिन ने सलमान संग अपनी तस्वीर शेयर करते हुए भाईजान को धन्यवाद कहा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आपका प्यार और आशीर्वाद मेरे लिए सब कुछ है

सिंगर स्टेबिन बेन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सलमान खान संग अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सलमान न्यूली कपल संग पोज देत दिख रहे हैं। फोटो के सलमान खान ब्लू सूट बूट में काफी डैशिंग लग रहे थे। वहीं, स्टेबिन ब्लैक कलर के वेडिंग ड्रेस में काफी हैंडसम लग रहे हैं। वहीं, नूपुर सेनन मरून कलर के गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। स्टेबन ने इन फोटोज को शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा, 'अपनी बात के पक्के हैं। वह फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार होने के बावजूद हमेशा अपने लोगों के लिए हाजिर रहते हैं। आपका प्यार और आशीर्वाद मेरे लिए सब कुछ है। धन्यवाद भाईजान। आपसे बहुत प्यार करता हूं।'

ये स्टार्स भी हुए थे शामिल

स्टेबिन का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस पर कमेंट कर फैंस ही नहीं, बल्कि स्टार्स भी इस पर रिएक्ट कर रहे हैं। स्टेबिन के इस पोस्ट पर सना मकबूल ने लिखा, 'बिल्कुल सही।' बता दें कि रिसेप्शन में सलमान के अलावा उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड, यूलिया वंतूर भी पहुंचीं थीं। इस दौरान यूलिया साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने पैप्स के लिए खूब तस्वीरें भी क्लिक कराई। वहीं, रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी, नेहा धूपिया, मौनी रॉय, दिशा पटानी, अंकिता लोखंडे, हिना खान और ईशा मालविया सहित कई अन्य फिल्म और टेलीविजन हस्तियां भी इस समारोह में शामिल हुईं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।