Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडnot shahrukh khan, salman khan shot this romantic scene of devdas with aishwarya rai, she cried
शाहरुख ने नहीं सलमान ने ऐश्वर्या के साथ शूट किया था देवदास का ये रोमांटिक सीन, रो पड़ी थीं एक्ट्रेस

शाहरुख ने नहीं सलमान ने ऐश्वर्या के साथ शूट किया था देवदास का ये रोमांटिक सीन, रो पड़ी थीं एक्ट्रेस

संक्षेप: शाहरुख खान की फिल्म देवदास में सलमान खान ने ऐश्वर्या राय के साथ एक सीन शूट किया था। ये सीन अब भी फिल्म का हिस्सा है। ये सीन इतना दर्दभरा था कि ऐश्वर्या राय रो पड़ी थीं। इसी फिल्म में ऐश्वर्या और सलमान आखिरी बार स्कीन पर देखे गए थे।

Sat, 5 July 2025 11:14 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सलमान खान और ऐश्वर्या राय के अफेयर और ब्रेकअप की खबर उनके फैंस के बीच आम बात है। फिल्म ‘हम दे चुके सनम’ के सैट पर दोनों का प्यार परवान चढ़ा और करीब तीन सालों बाद ये रिश्ता टूट गया। इस दौरान दोनों के बीच विवाद की खबरें भी सामने आई। लेकिन क्या आप जानते हैं सलमान तब तक ऐश्वर्या के प्यार में इतना डूब चुके थे कि वो अधिकतर समय उनकी फिल्म के शूटिंग सेट पर बिताते थे। यहां तक कि उन्होंने फिल्म देवदास में ऐश्वर्या के साथ एक सीन भी शूट किया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

देवदास में सलमान खान

उस समय डायरेक्टर संजय लीला भंसाली, शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म देवदास बना रहे थे। संजय और सलमान में पहले से दोस्ती थी तो अक्सर दबंग खान सेट पर पहुंच जाया करते थे। फिल्म जर्नलिस्ट और प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा की पत्नी अनुपमा चोपड़ा ने शाहरुख खान की बायोग्राफी लिखी है ‘किंग ऑफ बॉलीवुड’। इस किताब में उन्होंने देवदास फिल्म की शूटिंग का किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया कि उस समय सलमान पूरी तरह से देवदास बन चुके थे। वो सेट पर ही रहते थे। यहां तक की सलमान ने ‘मोरे पिया’ गाने में सीन भी शूट किया था।

रो पड़ी थीं ऐश्वर्या

अनुपमा चोपड़ा ने किताब में लिखा है, “सलमान खान ऐश्वर्या की वैनिटी वैन की फर्श पर नशे में धुत होकर रातें बिताते थे। एक रात, शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय एक रोमांटिक सीन कर रहे थे जिसमें शाहरुख को ऐश्वर्या के पैर से कांटा निकालना था। सलमान सेट पर थे, और उन्होंने खुद ये सीन करके दिखाया कि यह कैसे किया जाना चाहिए। शाहरुख सहमत हो गए और जैसे ही सलमान ने शॉट लिया, संजय ने कैमरा चालू कर दिया। यह एक दिल छू लेने वाला पल था, एक थका हुआ, दुखी प्रेमी फिल्म के लिए अपने जीवन की एक्टिंग कर रहा था। ऐश्वर्या रो पड़ीं। यह आखिरी बार था जब दोनों को एक साथ किसी फिल्म में कैद किया गया था।”

प्यार और ब्रेकअप

बता दें, 1998-99 ये वो साल थे जब सलमान खान की जिंदगी में दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला की एंट्री हो चुकी थी। ऐश्वर्या राय अपनी खूबसूरती, नीली आंखों की वजह से मशहूर थीं। फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ के दौरान एक्ट्रेस और सलमान खान के प्यार के चर्चे आम हो चुके थे। सेट पर प्यार भरा माहौल था। लेकिन ये रिश्ता कुछ साल तक ही चल पाया। ऐसा माना जाता है कि सलमान खान ने जो उनके घर के बाहर हंगामा किया था ऐश्वर्या ने उसी के बाद से एक्टर से अपने सारे रिश्ते तोड़ दिए थे।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।