Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडNot Dharmendra Jeetendra Sanjeev Kumar Hema Malini Mother Wanted Her Daughter To Marry This Superstar
ना धर्मेंद्र, जितेंद्र और संजीव कुमार, इस  स्सेटार शादी करवाना चाहती थीं हेमा मालिनी की मां

ना धर्मेंद्र, जितेंद्र और संजीव कुमार, इस स्सेटार शादी करवाना चाहती थीं हेमा मालिनी की मां

संक्षेप:

हेमा मालिनी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहती थीं। क्या आप जानते हैं कि हेमा की मां को एक स्टार पसंद थे जिनसे वह हेमा की शादी करवाना चाहती थीं।

Dec 22, 2025 10:51 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की लव स्टोरी जग जाहिर है। दोनों की शादी काफी चर्चा में रही थी। जब दोनों की शादी हुई थी तब धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा थे और उनके 4 बच्चे थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हेमा की मां को कोई और पसंद था। हेमा की मां का नाम था जया चक्रवर्ती जो हेमा की कई फिल्मों में उनके कॉस्ट्यूम डिजाइन कर चुकी थीं, वह चाहती थीं कि यह स्टार उनकी बेटी से शादी करें।

किसे पसंद करती थीं हेमा की मां

हेमा के पैरेंट्स धर्मेंद्र और हेमा की शादी के खिलाफ थे क्योंकि उस वक्त एक्टर पहले से शादीशुदा थे। जया को हेमा के लिए संजीव कुमार और जितेंद्र सही ऑप्शन लगते थे अपनी बेटी के लिए, लेकिन हेमा को धर्मेंद्र से प्यार था।

मायापुरी के 250 इशू के मुताबिक संजीव कुमार, जितेंद्र को छोड़ हेमा मालिनी की मां को गिरीश कर्नाड पसंद थे। गिरिश के बारे में बता दें कि वह ना सिर्फ एक्टर, फिल्म डायरेक्टर, कन्नड़ राइटर थे।

हेमा-गिरीश की साथ में फिल्म

इतना ही नहीं हेमा और गिरीश ने साथ में फिल्म रत्नदीप में भी काम किया था। लेकिन दोनों की कोई स्टोरी नहीं बन पाई।

हेमा-संजीव के रिलेशन की खबर रहती थीं चर्चा में

बता दें कि ऐसा भी कहा जाता था कि हेमा और संजीव कुमार एक-दूसरे से प्यार करते थे और शादी भी करना चाहते थे। लेकिन दोनों का रिलेशन एंड हो गया क्योंकि संदीव के परिवार वाले नहीं चाहते थे कि शादी के बाद हेमा फिल्मों में काम करें। इसके बाद दोनों का रिलेशन टूट गया और फिर हेमा का दिल धर्मेंद्र पर आ गया।

हेमा और जितेंद्र

टाइम्स ऑफ इंडिया और इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक हेमा और जितेंद्र की बात करें तो दोनों के पैरेंट्स इनकी अरेंज मैरिज करवाना चाहते थे, लेकिन जैसे ही यह बात धर्मेंद्र को पता चली तो वह वहां पहुंच गए। इतना ही नहीं हेमा के पापा ने धर्मेंद्र पर काफी गुस्सा भी किया था।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

परिचय


सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;