अमिताभ बच्चन नहीं बल्कि ये एक्टर था 1970 के दशक का सबसे बड़ा सुपरस्टार, ब्लॉकबस्टर ‘शोले’ भी नहीं आई थी काम

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share

बिग बी को लेकर आज भी आम लोगों की यही धारणा है कि उन्होंने 1970 के दशक में इंडस्ट्री पर राज किया। इसके पीछे की एक वजह ये रही कि उन्होंने जंजीर, शोले, सुहाग, दीवार, डॉन और कई अन्य ब्लॉकबस्टर फिल्मों दीं।

अमिताभ बच्चन नहीं बल्कि ये एक्टर था 1970 के दशक का सबसे बड़ा सुपरस्टार, ब्लॉकबस्टर ‘शोले’ भी नहीं आई थी काम

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन आज पूरी दुनिया में अपनी एक खास पहचान बना चुके हैं। उनकी फैन फॉलोइंग देश ही नहीं विदेश में भी काफी जबरदस्त है। अपने करियर में अमिताभ ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। बिग बी को लेकर आज भी आम लोगों की यही धारणा है कि उन्होंने 1970 के दशक में इंडस्ट्री पर राज किया। इसके पीछे की एक वजह ये रही कि उन्होंने जंजीर, शोले, सुहाग, दीवार, डॉन और कई अन्य ब्लॉकबस्टर फिल्मों दीं। यही वजह रही है कि 70 के दशक का सबसे बड़ा सुपरस्टार मानते हैं। हालांकि, कि अब निर्देशक साजिद खान ने बिग बी को लेकर जो चौंकाने वाला दावा किया उसे सुनकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे। साजिद ने बिग बी को नहीं बल्कि किसी और एक्टर को 70 के दशक का सुपरस्टार बताया है। आइए जानते हैं कौन है वो?

अमिताभ नहीं ये एक्टर है 70 के दशक का सुपरस्टार

हाल ही में, हाउसफुल के निर्देशक साजिद खान, भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सिनेमा, बॉलीवुड और स्टारडम पर बात करते हुए बताया कि 1970 के दशक में अमिताभ बच्चन नहीं कोई और एक्टर बॉक्स ऑफिस पर राज करता था। साजिद ने भारती और हर्ष से पूछा, "अगर मैं आप से पूछूं, 70 के दशक का सबसे बड़ा हीरो कौन था?" इस पर हर्ष ने तुरंत "अमिताभ बच्चन" का नाम लिया और भारती ने भी इस पर सहमति जताई। साजिद ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "70 के दशक में अगर कोई ब्लॉकबस्टर हीरो माना जाता था, तो वो धर्मेंद्र साहब थे। वो बॉक्स ऑफिस पर राज करते थे।"

अमिताभ बच्चन एक स्टार थे, सुपरस्टार नहीं

अमिताभ बच्चन के स्टारडम के बारे में बात करते हुए साजिद ने आगे कहा, "अमिताभ बच्चन का स्टारडम 1978 से शुरू हुई, मुकद्दर का सिकंदर से। उससे पहले अमिताभ बच्चन एक स्टार थे, सुपरस्टार नहीं।" हर्ष ने उन्हें जवाब दिया कि शोले के बाद, बच्चन को एक स्टार माना जाता था, और साजिद ने तुरंत उन्हें सही किया, "वह शोले के बाद एक स्टार थे। जंजीर के बाद भी वो स्टार नहीं बने। 11-12 फ्लॉप फिल्मों के बाद तो जंजीर आई थी। इसी के बाद वो सुपरस्टार बने।" साजिद की ये बात सुनकर यकीनन फैंस को झटका लगेगा।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।