जंतर-मंतर पर बैठे असली सोनम वांगचुक को जानना है तो देखिए ये डॉक्यूमेंट्री, मिली है 8.8 की रेटिंग

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

‘3 इडियट्स’ का किरदार फुंसुख वांगडू सिर्फ सोनम वांगचुक से इंस्पायर्ड है। लेकिन असली सोनम वांगचुक को जानना है तो आपको ये 8.8 रेटिंग वाली डॉक्यूमेंट्री देखनी चाहिए।

Sonam Wangchuk

सोनम वांगचुक दिल्ली के जंतर-मंतर पर भीषण गर्मी के बीच अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। आज उनके अनशन का 19वां दिन है। इस बीच लोग आमिर खान की फिल्म '3 इडियट्स' की रील्स शेयर कर रहे हैं और सोनम वांगचुक को सपोर्ट करने की बात कर रहे हैं। दरअसल, कहा जाता है कि '3 इडियट्स' के फुंसुख वांगडू का किरदार सोनम वांगचुक से इंस्पायर्ड है। लेकिन ऐसा है नहीं। अगर आपको सच में सोनम वांगचुक को जानना है तो आपको '3 इडियट्स' नहीं, ये डॉक्यूमेंट्री देखनी चाहिए।

डॉक्यूमेंट्री फिल्म का नाम

अगर आप फुंसुख वांगडू से बाहर निकलकर उस असली इंसान को समझना चाहते हैं जो बिना कुछ खाए-पिए डटा हुआ है, तो आपको साल 2020 में आई डॉक्यूमेंट्री 'सॉन्ग्स ऑफ द वॉटर स्पिरिट्स' देखनी चाहिए। आईएमडीबी पर इस डॉक्यूमेंट्री को 8.8 की रेटिंग मिली है।

किसने बनाई है ये डॉक्यूमेंट्री?

ये फिल्म किसी बॉलीवुड मसाले की तरह नहीं, बल्कि एक गंभीर दस्तावेज की तरह लद्दाख के पर्यावरण और संस्कृति पर मंडराते खतरों को सामने रखती है। इटैलियन फिल्म मेकर निकोलो बोंगियोर्नो ने इस डॉक्यूमेंट्री में लद्दाख के दर्द और संघर्ष को बयां किया है। ये फिल्म दिखाती है कि कैसे लद्दाख अपनी प्राचीन बौद्ध परंपराओं और आधुनिक विकास के बीच पिस रहा है। कैसे वहां की नदियां और ग्लेशियर दम तोड़ रहे हैं।

सोनम वांगचुक से इसका कनेक्शन?

इस डॉक्यूमेंट्री में सोनम वांगचुक किसी फिल्मी हीरो की तरह हंसते-हंसाते नहीं, बल्कि एक गंभीर और दूरदर्शी पर्यावरण योद्धा के रूप में नजर आते हैं, जो ये अच्छी तरह जानते हैं कि अगर आज हिमालय को नहीं बचाया गया, तो आने वाली पीढ़ियां पानी की एक-एक बूंद को तरसेंगी।

सोनम वांगचुक की मांग

सोनम वांगचुक मुख्य रूप से लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने और इसे संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग कर रहे हैं ताकि यहां के पर्यावरण और आदिवासी संस्कृति को बचाया जा सके। इसके अलावा, वे परीक्षाओं में धांधली और NEET-UG पेपर लीक को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और शिक्षा प्रणाली में सुधार की मांग भी उठा रहे हैं।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।