नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ के बोल किसने लिखे हैं, किस फिल्म का आइटम सॉन्ग है ये?

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

Nora Fatehi New Song: नोरा फतेही के विवादित गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ पर चर्चा बढ़ गई है। बता दें, इस गाने के बोल जिस लिरिसिस्ट ने लिखे हैं उन्होंने अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ के भी बोल लिखे थे।

नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ के बोल किसने लिखे हैं, किस फिल्म का आइटम सॉन्ग है ये?

नोरा फतेही के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' पर विवाद बढ़ते जा रहा है। ऐसे में मेकर्स ने इस गाने का वीडियो यूट्यूब से हटा दिया है। बता दें, इस गाने को अर्जुन जान्या, रकीब आलम और मंगली ने गाया है। इसके बोल रकीब आलम ने लिखे हैं। वहीं इसे प्रोड्यूस केवीएन प्रोडक्शंस ने किया है। ये वही प्रोड्क्शन कम्पनी है जो यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ को प्रोड्यूस कर रही है।

कौन हैं रकीब आलम?

'सरके चुनर तेरी सरके' के बोल लिखने वाले रकीब आलम लिरिसिस्ट हैं। वह साउथ फिल्मों के गानों के हिंदी बोल लिखते हैं। उन्होंने अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा: द रूल - पार्ट 2 (2024)’, ‘कुली’ (2025), ‘कुबेरा’ (2025), ‘रेट्रो’ (2025), ‘वेट्टैयन’ (2024), ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ (2024), ‘हाय नन्ना’ (2023), ‘लियो’ (2023), ‘कुशी’ (2023), ‘वाथी’ (2023), ‘वरिसु’ (2023), ‘विक्रम’ (2022), ‘एफ3: फन एंड फ्रस्ट्रेशन’ (2022) और ‘बीस्ट’ (2022) जैसी फिल्मों के हिंदी गानों के बोल लिखे हैं।

किस फिल्म का गाना है ये?

नोरा फतेही और संजय दत्त का ये गाना उनकी आने वाली कन्नड़ एक्शन क्राइम फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का है। ये फिल्म साल 2026 में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को प्रेम ने डायरेक्ट किया है और इसमें संजय दत्त के अलावा ध्रुव सरजा, शिल्पा शेट्टी और रेशमा नानाइया लीड रोल में हैं।

कब रिलीज हो रही है ये फिल्म?

‘केडी: द डेविल’ में 'काली' नाम के एक छोटे-मोटे अपराधी की कहानी दिखाई जाएगी जो अंडरवर्ल्ड से जुड़ा हुआ होता है। ये फिल्म 30 अप्रैल के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

क्या है विवाद?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस गाने को ट्रोल किया जा रहा है। कुछ यूजर्स ने इस गाने पर बैन लगाने की मांग की है। वे कह रहे हैं कि जिस गाने में इतने अश्लील बोल हों उस गाने को इतने बड़े पैमाने पर प्रमोट नहीं किया जाना चाहिए। वहीं कुछ इस तरह के गानों की वजह से युवाओं पर पड़ने वाले असर को लेकर चिंता में हैं। इस गाने में संजय दत्त की मौजूदगी ने भी लोगों को निराश किया है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।