'मेरे नाम पर कीचड़ उछालना भरी पड़...' नोरा फतेही ने ड्रग सिंडिकेट मामले पर तोड़ी चुप्पी, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

'मेरे नाम पर कीचड़ उछालना भरी पड़...' नोरा फतेही ने ड्रग सिंडिकेट मामले पर तोड़ी चुप्पी, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

संक्षेप:

अंडरवर्ल्ड डॉन के साथ नाम जुड़ते ही नोरा लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। ऐसे में अब नोरा ने खुद इन खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है।  नोरा फतेही ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस नोट में नोरा ने ट्रोलर्स पर जमकर भड़ास निकाली।

Nov 15, 2025 11:19 pm ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही का नाम इस वक्त काफी सुर्खियों में बना हुआ है। इंडस्ट्री के कई सेलेब्स के साथ नोरा का नाम भी अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़ी ड्रग पार्टियों की जांच में सामने आया है। अंडरवर्ल्ड डॉन के साथ नाम जुड़ते ही नोरा लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। ऐसे में अब नोरा ने खुद इन खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है। आइए जानते हैं नोरा ने क्या कहा?

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मेरी कोई पर्सनल लाइफ है ही नहीं

नोरा फतेही ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस नोट में नोरा ने ट्रोलर्स पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने लिखा, 'मैं पार्टियों में नहीं जाती। मैं लगातार काम कर रही हूं। मेरी कोई पर्सनल लाइफ है ही नहीं। मैं खुद के ऐसे लोगों से नहीं जोड़ती। अगर मैं छुट्टी लेती हूं, तो अपने दुबई वाले घर या फिर करीबी लोगों के साथ वक्त बिताना पसंद करती हूं..।'

मुझे लग रहा कि मेरा नाम आसान टार्गेट है

नोरा ने अपने नोट में आगे लिखा, 'मुझे लग रहा कि मेरा नाम आसान टार्गेट है। लेकिन मैं ये सब फिर से नहीं होने दूंगी। लोगों ने मुझे बर्बाद करने की कोशिश की, झूठ बोले थे, लेकिन कुछ काम नहीं आया। जब लोग मेरे नाम पर कीचड़ उछाल रहे थे। मैं चुप रही थी, लेकिन अब मेरी फोटोज और नाम को ऐसे मामलों से दूर रखिए, जिनसे मेरा कोई लेना देना नहीं है। ये बहुत महंगा पड़ सकता है।'

नोरा फतेही का वर्कफ्रंट

नोरा फतेही के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार एक्ट्रेस आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'थामा' में 'दिलबर की आंखों का' नाम का एक डांस नंबर किया था। खबरें हैं कि अब एक्ट्रेस जल्द ही साउथ की हॉरर फिल्म 'कंचना 4' में नजर आने वाली हैं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।