धुरंधर के फ्लॉप होने का इंडस्ट्री को था इंतजार? कुणाल कोहली बोले- बड़े डायरेक्टर्स ने कहा था मंडे को बैठ जाएगी

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share

धुरंधर पर इंडस्ट्री खुश नहीं है इस बात की सुगबुगाहट चल रही है। जाकिर खान मजाक के बहाने यह बात बोल चुके हैं। अब फिल्ममेकर कुणाल कोहली ने खुद बताया है कि बड़े डायरेक्टर्स से उनकी क्या बात हुई थी।

धुरंधर के फ्लॉप होने का इंडस्ट्री को था इंतजार? कुणाल कोहली बोले- बड़े डायरेक्टर्स ने कहा था मंडे को बैठ जाएगी

धुरंधर के पहले पार्ट की रिलीज के वक्त लोगों को अंदाजा नहीं था कि फिल्म इतनी सक्सेसफुल होगी। यहां तक कि इंडस्ट्री के लोग भी इसके बारे में नेगेटिव बोल रहे थे। अब फिल्ममेकर कुणाल कोहली का कहना है कि इंडस्ट्री में 99 फीसदी लोग दूसरे को असफल होते देखना चाहते हैं। धुरंधर रिलीज के वक्त बड़े डायरेक्टर्स ने उनसे कहा था कि फिल्म पिट जाएगी।

धुरंधर को नहीं किया गया सपोर्ट

स्क्रीन स्पॉटलाइट से बातचीत में कुणाल कोहली बोले, 'जब तक फिल्म चल नहीं गई, इंडस्ट्री ने भी इसे सपोर्ट नहीं किया। किसी ने धुरंधर को सपोर्ट नहीं किया था। बड़े से बड़े डायरेक्टर जिनसे मैंने फोन पर बात की, बोले, 'मंडे को फिल्म बैठ जाएगी।' मंडे को और चल गई।' वह बोले यही, बॉर्डर 2 के साथ हुआ था।

बॉर्डर 2 पर भी नेगेटिव बोले थे लोग

कुणाल बोलते हैं, 'किसी ने बॉर्डर 2 को सपोर्ट नहीं किया था। लोग बोले, 'दूसरे हफ्ते में थोड़ा बैठ गई।'इसने 300 करोड़ से ज्यादा कमाई की। मैंने कहा, आप क्या बात कर रहे हो, ब्लॉकबस्टर फिल्म है। तब डिसकशन खत्म हुआ।'

बताया हम-तुम का किस्सा

कुणाल कोहली ने अपनी फिल्म हम तुम का वक्त भी ध्यान किया। बोले, ‘बिल्कुल ऐसा ही हुआ था। तब ऐडलैब्स ही कुछ मल्टीप्लेक्सेज में से एक था। उनका गुरुवार का प्रिव्यू होता था। हम तुम का प्रिव्यू शो गुरुवार रात को था। आदित्य चोपड़ा ने मुझसे कहा कि मत करो क्योंकि इसमें आने वाले इंडस्ट्री के लोगों को ये समझ नहीं आएगी।’

कुणाल हो थे डिप्रेस

कुणाल ने बताया कि उन्होंने रिलीज से पहले प्रिव्यू किया और वहां के लोगों को फिल्म पसंद नहीं आई। वह बोले, 'मैं इतना डिप्रेस हो गया कि आदी को फोन किया। वह बोले, 'मैंने कहा था ना कि मत करो क्योंकि मुझे पता था कि ये उन लोगों टाइप की फिल्म नहीं है।'' कुणाल बोले, 'इंडस्ट्री के 99 परसेंट लोग चाहते हैं कि आप सफल ना हों।'

कौन हैं कुणाल कोहली

कुणाल कोहली 1990 में फिल्म क्रिटिक थे। इसके बाद कुछ टीवी शोज होस्ट किए। उनकी डेब्यू फिल्म यश राज के साथ थी जिसका टाइटल था 'मुझसे दोस्ती करोगे'। यह फिल्म में रानी मुखर्जी करीना कपूर और रितिक रोशन लीड रोल्स में थे। 2004 में कुणाल कोहली की फिल्म हम तुम आई थी। इसे दर्शकों ने पसंद किया था।

धुरंधर पर जाकिर खान का बयान

धुरंधर के दोनों पार्ट्स ने इंडस्ट्री में नया इतिहास लिखा है। फिल्म की तारीफ में कई बड़े डायरेक्टर्स और सिलेब्स पोस्ट कर चुके हैं। हालांकि रीसेंटली एक अवॉर्ड शो में जाकिर खान का कमेंट चर्चा में था। इसमें उन्होंने बोला था कि लोग धुरंधर की तारीफ कितनी भी कर लें लेकिन सबको जलन होगी। जाकिर के इस स्टेटमेंट पर इंडस्ट्री से रिएक्शंस भी आए थे। अमीषा पटेल ने कहा था जाकिर नेगेटिविटी फैला रहे हैं।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।