ना कोई बड़ा स्टार और ना बड़ा बजट; सिर्फ स्टोरी ने दिखाया दम और बॉक्स ऑफिस पर तोड़ डाले रिकॉर्ड

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताएंगे जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर छोटे बजट में ऐसी ताबड़तोड़ कमाई करके रिकॉर्ड बनाया कि बड़े बजट की फिल्में भी देखती रह गईं।

ना कोई बड़ा स्टार और ना बड़ा बजट; सिर्फ स्टोरी ने दिखाया दम और बॉक्स ऑफिस पर तोड़ डाले रिकॉर्ड

फिल्मों को बनाने के लिए डायरेक्टर और प्रोड्यूसर खूब पैसा लगा देते हैं। कुछ तो अपनी मूवी को ग्रैंड बनाने के लिए उसमें बड़े स्टार्स को लेते हैं। लेकिन आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताएंगे जिनमें से कुछ में बड़े एक्टर नहीं थे तो कुछ का बजट काफी कम था, लेकिन इसके बावजूद इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की।

कंतारा

ऋषभ शेट्टी की फिल्म कंतारा साल 2022 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को ऋषभ ने सा सिर्फ डायरेक्ट किया था बल्कि इसमें परफॉर्म भी किया था। इस फिल्म की स्टोरी इतनी अलग थी कि सबका दिल लिया था। आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि 16 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 411 करोड़ कमाए थे। वहीं यह मूवी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।

महावतार नरसिम्हा

महावतार नरसिम्हा एक एनिमेटेड फिल्म थी। यह फिल्म साल 2025 में रिलीज हुई थी। महावतार नरसिम्हा भारत की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एनिमेटेड फिल्म थी। 15 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 302 करोड़ की कमाई की थी। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।

सीता रमम

दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर की फिल्म सीता रमम। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। 30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 98 करोड़ की कमाई की थी। यह फिल्म प्राइम वीडियो पर अवेलेबल थी।

12वीं फेल

विक्रांत मैसी की फिल्म 12वीं फेल ने तो कमाल ही कर दिया था। साल 2023 में रिलीज हुई इस मूवी को विधु विनोद चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। 20 करोड़ की इस फिल्म ने 70 करोड़ कमाए थे। यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर अवेलेबल है।

हनुमान

साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म हनुमान ने तो कमाल ही कर दिया था। प्रशांत वर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में तेजा सज्जा लीड रोल में थे। 30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 220 करोड़ की कमाई की थी। यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर अवेलेबल है।

द केरल स्टोरी

अदाह शर्मा की फिल्म द केरल स्टोरी काफी चर्चा में रही थी। 15 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 303 करोड़ की कमाई की थी। यह फिल्म आप जी5 में देख सकते हैं।

777 चार्ली

यह फिल्म एक खडूस आदमी और उसके पास आए एक पेट डॉग की स्टोरी है। पहले वह उस डॉग से छुटकारा पाना चाहता है, लेकिन फिर धीरे-धीरे उसे डॉग से प्यार होने लगता है, लेकिन तभी उसे पता चलता है कि वो डॉग जल्दी मरने वाला है और उसके आखिरी पलों को वह शख्स खूबसूरत बना देता है।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।