'रामायण' में महज विलेन नहीं होगा रावण; नितेश तिवारी ने बताया क्यों जरूरी है लंका के राजा की कहानी?
Ramayana Update: नितेश तिवारी की रामायण में रावण का किरदार महज एक विलेन का किरदार नहीं होगा। नितेश तिवारी ने कहा कि लंका के राजा की कहानी एक बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण पाठ है।

नितेश तिवारी की रामायण का पहला पार्ट इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर कपूर राम का किरदार निभाएंगे। साई पल्लवी सीता का और साउथ के सुपरस्टार यश रावण के किरदार में नजर आएंगे। नितेश तिवारी ने राम लुक से तो पर्दा उठा दिया है, लेकिन रावण का लुक रिवील करना अभी बाकी है। इस बीच नितेश तिवारी ने रावण को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि फिल्म में रावण का किरदार महज एक विलेन का किरदार नहीं होगा।
सिर्फ एक विलने नहीं होगा रावण का किरदार
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, नितेश तिवारी से एक इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या उनकी फिल्म में रावण को एक ट्रेडिशनल विलेन के रूप में ही दिखाया जाएगा या वो रावण की बुद्धि और भक्ति की ट्रैजिक जटिलता को भी दिखाने का प्लान कर रहे हैं? इसपर नितेश ने कहा, "रावण के जीवन में बहुत से पहलु थे। वो एक महान योद्धा, एक कुशल संगीतकार, एक विद्वान, एक दयालु राजा और भी बहुत कुछ थे...एक महान शिव भक्त थे। तो वो सिर्फ एक ब्लैक किरदार होने से कहीं अधिक थे।"
नितेश तिवारी ने बताया रावण के बारे में बताया क्यों जरूरी?
नितेश तिवारी ने कहा कि रावण के ये सभी पहलुओं को दिखाया जरूरी है क्योंकि वो एक बहुत जरूरी सीख है। उन्होंने कहा, "हमारे लिए रावण के बारे में ये चीजें, ये पहलु दिखाना बहुत जरूर है क्योंकि इनमें एक बहुत महत्वपूर्ण सबक छिपा हुआ है। आपमें ये सारे अच्छे गुण हो सकते हैं, लेकिन अगर आपमें बदला लेने की भावना है या ईगो है, तो आपको पता है कि अंतिम परिणाम क्या होगा।"
रामायण के बारे में क्या बोले थे नितेश तिवारी?
किसी दूसरे इंटरव्यू में नितेश तिवारी ने कहा था कि वो अयोध्या और लंका को इस तरह से दिखाने की बात कही थी जो पहले कभी किसी ने नहीं देखा होगा। रामायण का बजट 4000 करोड़ (दोनों पार्ट) रुपये बताया जा रहा है। फिल्म को दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म का टीजर 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर रिलीज किया गया था।
रामायण की कास्ट
रामायण का जो टीजर रिलीज किया गया है उसे देखकर कुछ लोग फिल्म की बहुत ज्यादा तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग फिल्म के वीएफएक्स का मजाक उड़ा रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर, यश और साई पल्लवी के अलावा रवि दुबे, लारा दत्ता, अरुण गोविल, सनी देओल, फैसल मलिक, राघव जुयाल और काजल अग्रवाल जैसे कलाकार नजर आएंगे।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


