पंचायत के ‘प्रह्लाद चा’ रणबीर की रामायण में आएंगे नजर? निभाएंगे ये अहम किरदार
2026 Big Release: साल 2026 में रणबीर कपूर की फिल्म रामायण रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट आया है। रणबीर कपूर की फिल्म में पंचायत एक्टर की एंट्री हो सकती है।

ररणबीर कपूर की रामायण इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। ये फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी और फिल्म का पहला पार्ट इसी साल रिलीज होगा। नितेश तिवारी की रामायण का पहला पार्ट दिवाली के मौके पर रिलीज होगा। अब इस फिल्म की कास्ट को लेकर बड़ा अपडेट आया है। प्राइम वीडियो की 9 आईएमडीबी रेटिंग वाली सीरीज पंचायत के एक एक्टर की फिल्म में एंट्री हो सकती है।
रामायण में पंचायत एक्टर की एंट्री
प्राइम वीडियो की सीरीज पंचायत तो आपको याद ही होगी। इस सीरीज के एक-एक किरदान ने दर्शकों के साथ एक अलग रिश्ता जोड़ा था। सीरीज में प्रह्लाद चा का किरदार भी आपको याद ही होगा। प्रह्लाद चा का किरदार निभाने वाले फैजल मलिक की एंट्री रणबीर कपूर के रामायण में होगी।
फैजल मलिक निभाएंगे कौन सा किरदार?
कहा जा रहा है कि फैजल मलिक ने फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा भी कर लिया है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, फैजल फिल्म में कुंभकरण का किरदार निभाएंगे। पहले इस किरदार के लिए बॉबी देओल का नाम सामने आ रहा था। फिल्म से जुड़े सूत्रों ने मीडिया पोर्टल को बताया, "उन्होंने मुंबई के प्राइम फोकस स्टूडियो में कुंभकरण के शुरुआती सीन्स के लिए यश के साथ काम किया, जिसकी शूटिंग एक इंटरनेशनल एक्शन टीम के साथ की गई थी। ये सीन्स अवतार की तरह ग्राफिक्स से भरपूर हैं।"
फिल्म के दूसरे पार्ट में भी होंगे फैजल मलिक
आगे बताया गया कि दूसरे पार्ट के लिए उनका फाइट सीक्वेंस अभी शूट करना बाकी है। उनकी (फैजल) हाइट और गठीला शरीर इस किरदार के लिए बिल्कुल सटीक है। रामायण की टीम ने आधिकारिक तौर पर इसपर कोई जानकारी नहीं दी है और फैजल मलिक ने इस खबर पर कमेंट करने से इनकार कर दिया है।
नितेश की रामायण में नजर आ सकते हैं ये सितारे
इस फिल्म की बाकी कास्ट की बात करें तो फिल्म में साई पल्लवी- सीता, सनी देओल-हनुमान, अरुण गोविल-दशरथ और राघव जुयाल रावण के बेटे मेघनाथ के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का पहला लुक 27 मार्च को राम नवमी के मौके पर गेटवे ऑफ इंडिया पर दिखाया जाना था, लेकिन मिडिल ईस्ट में चल रही वॉर की वजह से इसमें देरी होगी।
फिल्म का पहला पार्ट इस साल दिवाली पर और दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगा। एक बार जब फिल्म का फर्स्ट लुक रिवील होगा, उसके बाद फिल्म की कास्ट से भी पर्दा उठाया जा सकता है।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


