'मैंने उन्हें ताबूत में...', आतंकवादियों ने कर दी थी निम्रत कौर के पिता की हत्या, बताया उस दिन क्या हुआ था?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

निम्रत कौर के पिता भारतीय सेना में अधिकारी थे। कुछ आतंकवादियों ने उन्हें किडनैप करके उनकी हत्या कर दी थी। निम्रत कौर ने अब एक पॉडकास्ट में बताया कि उनके पिता की हत्या कैसे हुई थी।  

Nimrat Kaur recalls father's last day
निम्रत कौर ने पिता को किया याद

बॉलीवुड एक्ट्रेस निम्रत कौर एक आर्मी बैकग्राउंड से आती हैं। उनके पिता भारतीय सेना में अधिकारी थे। हालांकि, जब निम्रत कौर छोटी थीं तभी उनके पिता की कुछ आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी। हाल ही में एक पॉडकास्ट में निम्रत कौर ने पिता की हत्या के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि जब उनके पिता की हत्या हुई थी, उस वक्त वो भी कश्मीर में ही मौजूद थीं। निम्रत ने बताया कि उन्होंने अपने पिता को ताबूत में देखा है।

निम्रत कौर ने पिता को किया याद

एएनआई से खास बातचीत में निम्रत कौर ने इस बारे में बात की कि कैसे पिता की हत्या के बाद उनकी मां ने उन्हें और उनकी बहनों को पाला-पोसा। इस दौरान निम्रत से पूछा गया कि क्या वो बता सकती हैं कि उनके पिता की हत्या वाले दिन क्या हुआ था?

निम्रत ने बताया पिता की हत्या वाले दिन क्या हुआ था?

निम्रत ने बताया, "वो किडनैप हो गए थे। वो कहीं जा रहे थे जहां उनकी ड्यूटी लगी थी, फिर जब वो वापस आ रहे थे तो उन्हें आतंकवादियों ने किडनैप कर लिया था। आतंकवादी आर्मी की यूनिफॉर्म में थे। उनकी मांग थी कि भारत में जो आतंकवादी बंद हैं उन्हें छोड़ा जाए। इसी के साथ कुछ और बकवास मांगें थीं उनकी।"

आखिरी पलों में भी परिवार के बारे में सोच रहे थे निम्रत कौर के पिता

निम्रत ने बताया कि उनके पिता को सात दिन तक किडनैप करके रखा गया। सातवें दिन परिवार के पास खबर आई कि उनके पिता को गोली मार दी गई है। उस दिन को याद करते हुए निम्रत कौर ने कहा, “मैंने उस सुबह उनको घर से काम पर जाता देखा, फिर जब मैंने देखा तो मैंने उन्हें ताबूत में देखा। हमें कोई क्लोजर नहीं मिला।” निम्रत ने ये भी बताया कि उन लोगों को बाद में सुनने को मिला था कि गोली मारने से पहले उनके पिता ने उन आतंकवादियों से कहा था कि उनका एक परिवार है, दो बेटियां हैं। निम्रत ने कहा कि उनके पिता आखिरी पलों में भी उन लोगों के बारे में सोच रहे थे।

कौन थे निम्रत कौर के पिता?

निम्रत कौर के पिता का नाम मेजर भूपेंद्र सिंह था। कश्मीर में साल 1994 में उनकी आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी। मेजर भूपेंद्र सिंह को मरणोपरांत 23 जनवरी 1994 को आतंकवादियों का मुकाबला करते हुए बलिदान देने के बाद शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा, अक्टूबर 2024 में उनके जन्मस्थान श्रीगंगानगर (राजस्थान) में उनकी प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें विशेष सम्मान दिया गया था।

मां के बारे में क्या बोलीं निम्रत कौर?

इस बातचीत के दौरान निम्रत कौर ने अपनी मां के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि कैसे अकेले उनकी मां ने उन लोगों को अकेले बड़ा किया। उन्होंने बताया कि जब उनके पिता की हत्या हुई, उस वक्त उनकी मां उनके मिड 30 में थीं। उनकी दुनिया तबाह हो गई थी। निम्रत के कहा कि उनका पिता का जाना उनकी मां के लिए काफी सदमे वाला था।

इस बातचीत के दौरान निम्रत कौर ने अपनी फिल्म लंच बॉक्स के बारे में भी बात की। उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें द लंचबॉक्स के बाद टाइपकास्ट नहीं किया गया? निम्रत ने कहा कि टाइपकास्ट होने से खुद को बचाने के लिए उन्होंने मेहनत की। उन्होंने बताया कि द लंचबॉक्स के बाद उन्हें ऐसे ही 10-15 रोल ऑफर हुए थे, लेकिन उन्होंने वो रोल करने से मना किए।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुड'मैंने उन्हें ताबूत में…', निम्रत कौर ने बताया कैसे हुई थी फौजी पिता की हत्या?