OTT Release This Week: ओटीटी पर आंधी, पेद्दी से इक्का तक रिलीज हुईं एक्शन, थ्रिलर भरपूर 10 फिल्में-सीरीज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर एंटरटेनमेंट की आंधी आई है। हस हफ्त कई सीरीज और फिल्मों ने ओटीटी पर  दस्तक दे चुकी हैं और कुछ देने वाली हैं।  लिस्ट में सनी देओल की 'इक्का' से लेकर राम चरण की 'पेद्दी' भी शामिल है।

OTT Release This Week: ओटीटी पर आंधी, पेद्दी से इक्का तक रिलीज हुईं एक्शन, थ्रिलर भरपूर 10 फिल्में-सीरीज

OTT Release This Week: ओटीटी लवर्स को हमेशा ही नई फिल्मों और सीरीज के रिलीज का बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में ओटीटी लवर्स के लिए ये हफ्ता बेहद खास होने वाला है। इस हफ्ते ओटीटी पर एंटरटेनमेंट की आंधी आई है। हस हफ्त कई सीरीज और फिल्मों ने ओटीटी पर दस्तक दे चुकी हैं और कुछ देने वाली हैं। लिस्ट में सनी देओल की 'इक्का' से लेकर राम चरण की 'पेद्दी' भी शामिल है। इसके अलावा साउथ सिनेमा के शौकीनों के लिए भी ये वीकेंड मजेदार रहने वाला है। बिना किसी देरी के आपको बताते है इस हफ्ते की ओटीटी पर रिलीज वाले कंटेंट की लिस्ट।

पेद्दी (09 जुलाई 2026)

कहां देखें- Netflix

साउथ सुपरस्टार राम चरण और जाह्नवी कपूर स्‍टारर 'पेद्दी' ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया है। ये फिल्म 4 जून, 2026 को रिलीज हुई थी। 'पेद्दी' एक स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा है। यह कहानी आंध्र प्रदेश के एक होनहार गन्ना मजदूर की है, जो पहले एक पहलवान बनता है। तेलुगु में बनी 'पेद्दी' 09 जुलाई को Netflix पर रिलीज हो रही है। लेकिन हिंदी डब वर्जन के लिए दर्शकों को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

सिंग गीथम (9 जुलाई 2026)

कहां देखें- Netflix

'सिंग गीथम' एक तेलुगू म्यूजिकल फैंटेसी कॉमेडी-ड्रामा है, जिसे सिंगीथम श्रीनिवास राव ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अयान खान, अहिल्या बामरू और शालिनी कोंडेपुडी मुख्य भूमिकाओं में हैं। 09 जुलाई को यह फिल्‍म Netflix पर हिंदी डब वर्जन में भी रिलीज हो रही है।

इक्‍का (10 जुलाई 2026)

कहां देखें- Netflix

सनी देओल की एक फिल्म 'इक्का' एक लीगल कोर्ट ड्रामा थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में सनी देओल के अलावा अक्षय खन्ना अहम किरदार में नजर आ रहे हैं। 'धुरंधर' की ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता के बाद अक्षय खन्ना की यह पर्दे पर वापसी है। 'इक्का' में सनी ने अर्जुन मेहरा का किरदार निभाया है। अर्जुन कानूनी जगत में इक्का के नाम से मशहूर हैं। वहीं, मूवी में अक्षय खन्ना ने शौर्यमान गौर का किरदार निभाया। इसके अलावा मूवी में तिलोत्तमा शोम, दीया मिर्जा, संजीदा शेख, शिशिर शर्मा और आकांक्षा रंजन कपूर भी हैं। 'इक्‍का' शुक्रवार 10 जुलाई को Netflix पर रिलीज हो रही है।

पति पत्‍नी और वो दो (10 जुलाई 2026)

कहां देखें- Netflix

मुदस्सर अजीज के डायरेक्शन में बनी 'पति पत्नी और वो दो' सिनेमाघरों में मई में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी स्‍टारर लीड रोल में थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 51 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। ऐसे में अब ये फिल्म 10 जुलाई को Netflix पर रिलीज हो रही है। फिल्म की कहानी को दर्शकों ने भले ही पसंद किया हो, लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर वो कमाल नहीं दिखाया जितनी इससे उम्मीद की गई थी।

परिमाला एंड कंपनी (10 जुलाई 2026)

कहां देखें- ZEE5

'पसंगा' और 'इरुधि सुत्रु' जैसी फ‍िल्में बनाने वाले फिल्ममेकर पांडिराज 1990 के दशक की मलयालम सिनेमा की सबसे पसंदीदा कॉमेडी जोड़ी को एक ब्लैक कॉमेडी-थ्रिलर के लिए एक साथ लाए हैं। 'परिमाला एंड कंपनी' सिर्फ एक परेशान करने वाले पड़ोसी के बारे में नहीं है, बल्कि इसकी मजेदार कहानी के पीछे और भी बहुत कुछ है। 'परिमाला एंड कंपनी' शुक्रवार 10 जुलाई को ZEE5 पर रिलीज हो रही है। आप इसे हिंदी डब वर्जन में भी देख सकते हैं। कास्‍ट की बात करें मिसकिन, योगी बाबू, सैंडी, संतोष सोभन, संजना कृष्णमूर्ति और अनंतिका अनिलकुमार भी हैं।

मुखबिर – द स्टोरी ऑफ ए स्पाई (10 जुलाई 2026)

कहां देखें- Zee5

'मुखबिर' एक पीरियड थ्रिलर फिल्‍म है, जो सच्ची घटनाओं और इंटेलिजेंस ब्यूरो के पूर्व डायरेक्टर मलोय कृष्ण धर की किताब पर आधारित है। फिल्म की बात करें तो इसे श‍िवम नायर और जयप्रद देसाई ने डायरेक्ट किया है। इसके कास्ट की बात करें तो इसमें प्रकाश राज, आदिल हुसैन, हर्ष छाया, सत्यदीप मिश्रा, बरखा बिष्ट, दिलीप शंकर, जोया अफरोज, अतुल कुमार, करण ओबेरॉय, सुशील पांडे और सुनील शानबाग भी हैं।

बाल्‍टी (10 जुलाई 2026)

कहां देखें- SonyLIV

शेन निगम की लीड रोल में 'बाल्टी' उनकी 25वीं फ‍िल्म है। आप इसे हिंदी डब वर्जन में भी देख सकते हैं। कहानी केरल और तमिलनाडु की सीमा पर बसे शहर वेलमपालयम में सेट है। 'बाल्टी' की कहानी कबड्डी का एक जुनूनी खिलाड़ी है की है। ये फिल्म थिएटर रिलीज के नौ महीने बाद 10 जुलाई से SonyLIV पर स्ट्रीम हुई है।

सुसाना एंड एल्विरा: नो प्लान B (12 जुलाई, 2026)

कहां देखें: Netflix

'सुसाना एंड एल्विरा: नो प्लान B' की कहानी दो बिछड़ी हुई सबसे अच्छी सहेलियां एक सेलिब्रिटी की शादी का आयोजन करने के लिए फिर से मिलती हैं। इस दौरान उन्हें अपनी दोस्ती को फिर से बनाने के साथ-साथ पुराने जख्मों का भी सामना करना पड़ता है। ये फिल्म 12 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।

द वेस्टीज (12 जुलाई, 2026)

कहां देखें: Prime Video

'द वेस्टीज' की कहानी जे. के. सिमंस और टाइटस वेलिवर स्टारर यह गैंगस्टर ड्रामा 1980 के दशक के न्यूयॉर्क में एक कुख्यात आयरिश-अमेरिकी क्राइम फैमिली की कहानी है, जो विरोधी माफिया ग्रुप्स और अंदरूनी सत्ता की लड़ाई से जूझ रही है। 'द वेस्टीज' 12 जुलाई से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है।

ONE PIECE HEROINES (11 जुलाई, 2026)

कहां देखें: Netflix

इस फिल्म की कहानी 'वन पीस' की पसंदीदा कैरेक्टर 'नामी' पर आधारित यह एनीमे एडवेंचर एक निराशाजनक खरीदारी के बाद एक्सपर्ट शूमेकर्स के साथ हुई एक अनपेक्षित मुलाकात और उसके बाद शुरू हुए एक स्टाइलिश नए सफर की कहानी है। 'ONE PIECE HEROINES' 11 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।