
Delhi Crime 3: रिलीज हुआ ‘दिल्ली क्राइम 3’ का ट्रेलर, इस बार एक नहीं, दो मामले सुलझाएगी डीसीपी वर्तिका
Delhi Crime 3 Trailer: ‘दिल्ली क्राइम’ का तीसरा सीजन नवंबर में रिलीज होने वाला है। ऐसे में नेटफ्लिक्स ने मंगलवार के दिन इस क्राइम थ्रिलर सीरीज का ट्रेलर लॉन्च किया है।
नेटफ्लिक्स की हिट सीरीज ‘दिल्ली क्राइम’ एक बार फिर वापस आ गई है। खास बात ये है कि तीसरे सीजन की कहानी सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं है। सामने आए ट्रेलर के मुताबिक, इस बार पूरे देश में चल रहे अपराध की कहानी को दिखाया गया है।ऐसा अपराध जिसका सच लोगों के रौंगटे खड़े कर देगा। यहां देखिए ‘दिल्ली क्राइम सीजन 3’ का ट्रेलर।

क्या है कहानी?
डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी (शेफाली शाह) और उनकी टीम के सामने मानव तस्करी का एक ऐसा नेटवर्क आता है, जो देशभर में फैला हुआ है। ट्रेलर की शुरुआत होती है दिल्ली की सड़कों पर पकड़े गए एक ट्रक से, जिसमें 30 नाबालिग लड़कियाें को छिपाकर ले जाया जा रहा था। अभी दिल्ली पुलिस इसकी जांच कर ही रही होती है कि तभी कोई एम्स में एक घायल बच्ची को छोड़कर चला जाता है।
हुमा कुरैशी बनीं “बड़ी दीदी”
इस सीजन की सबसे दमदार एंट्री है हुमा कुरैशी की। हुमा विलेन “बड़ी दीदी” का किरदार निभा रही हैं। बड़ी दीदी, दिल्ली पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनकर सामने आती है।
क्या बोले लोग?
लोगों को सीरीज का ट्रेलर पसंद आ रहा है। एक ने लिखा, ‘कुछ ही सीरीज हैं जिनके नए सीजन का इंतजार रहता है क्योंकि उसकी कहानी नए सीजन में और खतरनाक होती है।’ दूसरे ने लिखा, ‘हुमा कमाल हैं। विलेन के रोल में बहुत मजेदार एक्टिंग करती हैं।’
टीम में जुड़े नए लोग
वर्तिका के साथ इस बार भी दिखेंगे रसिका दुग्गल (नीति सिंह), राजेश तैलंग (भूपेंद्र) और बाकी पुरानी टीम। साथ ही नए चेहरे जैसे मीता वशिष्ठ और सायनी गुप्ता भी इस सीजन का हिस्सा हैं। पुलिस टीम को इस बार सिर्फ अपराधियों से नहीं, बल्कि सिस्टम की कमजोरियों और समाज की बेरहमी से भी लड़ना है।
कब और कहां देख सकते हैं?
ये सीजन 13 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। ट्रेलर देखकर साफ है कि इस बार क्राइम, इमोशन, सिस्टम की हकीकत और इंसानियत – सबकुछ एक साथ टकराने वाला है।

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




