
नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही हैं यह 10 फिल्में, नंबर 1 का नाम जानकर चौंक जाएंगे
नेटफ्लिक्स पर इस समय जो फिल्में ट्रेंड कर रही हैं। इस लिस्ट में कई टॉप एक्टर्स की फिल्मों को पछाड़ इस एक्ट्रेस की फिल्म ने नंबर 1 पर बाजी मारी है।
नेटफ्लिक्स ओटीटी प्लेटफॉर्म के सबसे पॉपुलर प्लेटफॉर्म में से एक है। कई फिल्में और सीरीज नेटफ्लिक्स पर ही लॉन्च होती हैं। नेटफ्लिक्स पर इंडिया पर ट्रेन्ड होने वाली फिल्में और सीरीज की लिस्ट वे बताते रहते हैं। अब फिलहाल नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहीं फिल्मों के बारे में आपको बताते हैं।
सिंगल सलमा
सिंगल सलमा नेटफिल्क्स पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। इस फिल्म में हुमा कुरैशी लीड रोल में हैं।
आंध्रा किंग तालुका
इसके बाद दूसरे नंबर पर तेलुगु फिल्म आंध्र किंग तालुका है जो एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है।
इको
तीसरे नंबर पर है मलयालम फिल्म इको जो मिस्ट्री थ्रिलर मूवी है।
रिवॉल्वर रीता
चौथे नंबर पर है मूवी रिवॉल्वर रीता जो तमिल मूवी है। इस फिल्म में कीर्ति सुरेश लीड रोल में थीं।
रात अकेली है
पांचवें नंबर पर रात अकेली है द बंसल मर्डर्स। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, राधिका आप्टे, चित्रांगदा सिंह अहम किरदार में हैं।
स्नाइपर द लास्ट स्टैंड
छठे नंबर पर स्नाइपर द लास्ट स्टैंड हॉलीवुड फिल्म है। इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।
दंगल
7वें नंबर पर मूवी है आमिर खान, फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा की मूवी दंगल। यह फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी।
द ग्रेट फ्लड
8वें नंबर पर है फिल्म द ग्रेट फ्लड। यह कोरियन फिल्म है।
चेन्नई एक्सप्रेस
9वें नंबर पर चेन्नई एक्सप्रेस है। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की यह फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी।
जॉली एलएलबी 3
10वें नंबर पर है अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 जो इसी साल रिलीज हुई थी।

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




