पाकिस्तान में नंबर 1 बनी माधुरी दीक्षित की फिल्म, नेटफ्लिक्स टॉप 10 में इन फिल्मों का भी जलवा
नेटफ्लिक्स पर पाकिस्तान में कौन सी 10 फिल्में ट्रेंड कर रही हैं, उसकी एक लिस्ट हम आपको बता रहे हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर माधुरी दीक्षित की फिल्म ने पहले नंबर पर अपना कब्जा जमाया हुआ है।

पाकिस्तान में आज यानी 11 जून को नेटफ्लिक्स पर कौन सी फिल्में ट्रेंड कर रही हैं, उसकी एक लिस्ट हम आपको बता रहे हैं। नेटफ्लिक्स की आधिकारिक साइट पर इन फिल्मों की लिस्ट जारी की जाती है। पाकिस्तान टॉप 10 में पहले चार नंबर पर हिंदी फिल्मों का बोलबाला है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर माधुरी दीक्षित की फिल्म है।
- मां बहन: लिस्ट में पहले नंबर पर हाल ही में रिलीज हुई माधुरी दीक्षित की डार्क कॉमेडी थ्रिलर फिल्म मां-बहन है। फिल्म में माधुरी दीक्षित के साथ तृप्ति डिमरी, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर धारना दुर्गा, गीतांजलि कुलकर्णी और रवि किशन नजर आए हैं। फिल्म को टॉप 10 में आए अभी एक हफ्ता हुआ है।
- कारा: लिस्ट में दूसरे नंबर पर तमिल भाषा की फिल्म कारा है। फिल्म में धनुष लीड रोल में नजर आए हैं। फिल्म को विग्नेश राजा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म दो हफ्तों से पाकिस्तान टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है।
- धुरंधर: द रिवेंज (रॉ एंड अनदेखा): लिस्ट में तीसरे नंबर पर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज है। फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म पिछले चार हफ्तों से नेटफ्लिक्स टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है।
- कर्तव्य: लिस्ट में चौथे नंबर पर सैफ अली खान की फिल्म कर्तव्य है। यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है। फिल्म पिछले चार हफ्तों से टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है।
- ऑफिस रोमांस: लिस्ट में 5वें नंबर पर हाल ही में रिलीज हुई इंग्लिश फिल्म ऑफिस रोमांस है। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म 1 हफ्ते से टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है।
- गोट: लिस्ट में छठे नंबर पर स्पोर्ट कॉमेडी फिल्म गोट है। यह एक एनिमेटेड फिल्म है। फिल्म तीन हफ्तों से पाकिस्तान टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है।
7. स्वैप्ड: लिस्ट में 7वें नंबर पर एनिमेटेड फैंटेसी एडवेंचर कॉमेडी फिल्म स्वैप्ड है। फिल्म पिछले 6 हफ्तों से नेटफ्लिक्स टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है।
8. मॉर्टल कॉम्बैट: लिस्ट में 8वें नंबर पर मार्शियल आर्ट फिल्म मॉर्टल कॉम्बेट है। फिल्म तीन हफ्तों से पाकिस्तान में टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है।
9. लेडीज फर्स्ट: लिस्ट में 9वें नंबर पर अमेरिकी कॉमेडी फिल्म लेडीज फर्स्ट है। फिल्म इसी साल रिलीज हुई है। फिल्म पिछले तीन हफ्तों से टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है।
10. दोज व्हू विश मी डेड: लिस्ट में 10वें नंबर पर 2021 में रिलीज हुई एक्शन थ्रिलर फिल्म दोज व्हू विश मी डेड है। फिल्म को टेलर शेरिडन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म पिछले दो हफ्तों से टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना


