Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडNetflix The Great Indian Kapil show Kartik Aaryan admits calling his ex girlfriends even after he is in new relationship
कार्तिक आर्यन ने माना, नए रिलेशनशिप में आने के बाद अपनी एक्स को किया था कॉल

कार्तिक आर्यन ने माना, नए रिलेशनशिप में आने के बाद अपनी एक्स को किया था कॉल

संक्षेप:

कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का प्रोमो आया है। ये एपिसोड शनिवार के दिन आएगा और इसमें कार्तिक आर्यन व अनन्या पांडे अपनी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ को प्रमोट करते नजर आएंगे।

Jan 02, 2026 04:02 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ 25 दिसंबर के दिन थिएटर्स में रिलीज हुई थी और 3 जनवरी के दिन वे प्रमोशन करने नेटफ्लिक्स के कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में नजर आने वाले हैं। सामने आए प्रोमो में कार्तिक, अनन्या और कपिल के कुछ मजेदार पल दिखाए गए हैं।

कपिल की मस्ती

प्रोमो की शुरुआत में कपिल मजाक करते हुए कहते हैं, "हम चाहें जितनी बार हैप्पी न्यू ईयर कह लें, लेकिन असली न्यू ईयर को कार्तिक जैसे लोगों का होता है। हर बार नई फिल्म, नई हिरोइन...।" आगे कपिल, कार्तिक और अनन्या के साथ गेम खेलते नजर आते हैं। इस गेम के दौरान कपिल उनसे सवाल पूछते हैं और उन्हें बताना होता है कि वो उनकी नजरों में ग्रीन फ्लैग है या रेड फ्लैग।

तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी

कार्तिक का जवाब

कपिल कहते हैं, “रिलेशनशिप में होने के बावजूद अपनी एक्स को कॉल करना।” अनन्या इस सेंटेंस को सुनने के बाद रेड फ्लैग उठाती हैं और हैरान होने वाला एक्सप्रेशन देती हैं। वहीं कार्तिक ग्रीन फ्लैग उठाते हुए कहते हैं, “मैं कभी-कभी ऐसा करता हूं, तुम भी कभी-कभी ऐसा करती होगी।” इस पर, अनन्या मुस्कुराती हैं और अपना सिर हिलाती हैं।

यहां देखिए कपिल के शो का प्रोमो

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ 25 दिसंबर के दिन रिलीज हुई थी। हालांकि, ये फिल्म ‘धुरंधर’ के तूफान के आगे ठीक नहीं पाई। पहले दिन इस फिल्म ने 7.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन 5.25, तीसरे दिन 5.5, चौथे दिन 5, पांचवें दिन 1.75, छठवें दिन 1.75, सातवें दिन 1.85, आठवें दिन 1.35 और नौवें दिन 0.15 करोड़ रुपये (शुरुआती आंकड़े) का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 30.35 करोड़ के पास पहुंच गई है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;