18 से 23 अगस्त नेटफ्लिक्स पर आएगा तूफान, रिलीज होंगी ये 7 फिल्में और सीरीज, सेव कर लें लिस्ट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

 इस वीक नेटफ्लिक्स पर 7 धमाकेदार फिल्में  और सीरीज होने वाली हैं। जो आपको फुल एंटरटेन करेंगी।

Netflix Release This Week
नेटफ्लिक्स रिलीज होंगी ये 8 फिल्में और सीरीज

Netflix Release This Week: नेटफ्लिक्स लवर्स को हमेशा ही हर हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज का बेसब्री से इंतजार होता है। ऐसे में इस वीक यानी 18 अगस्त से 23 अगस्त तक कई धुआंधार फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। तो चलिए देखते हैं पूरी लिस्ट...

1. सील टीम

रिलीज डेट: 18 अगस्त

सील टीम के रिलीज का फैंस को काफी इंतजार था जो खत्म होने वाला है। ये सीरीज कल आ रही है। ये एक अमेरिकी सस्पेंस फुल सीरीज है। सीरीज एक नेवी टीम की कहानी दिखाती है जो खतरनाक मिशन पर निकलती है। मिशन के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ की उलझने संभालने की जिम्मेदारी इस टीम पर है।

2. फ्रीफॉल: ए रेकनिंग फॉर बोइंग

रिलीज डेट: 19 अगस्त

फ्रीफॉल: ए रेकनिंग फॉर बोइंग एक डॉक्यूमेंट्री है। ये फिल्म बोइंग के व्हिसलब्लोअर जॉन बार्नेट की मृत्यु के बाद की घटनाओं पर आधारित है। फिल्म को रॉरी कैनेडी ने डायरेक्ट किया है।

3. ब्लड सैक्रिफाइस

रिलीज डेट: 20 अगस्त

ब्लड सैक्रिफाइस एक स्वेडिश क्राइम थ्रिलर सीरीज है। दो पुलिस आफिसर्स का मर्डर होने के बाद एक डिटेक्टिव अपने पिता से सालों बाद हाथ मिलाता है ताकि वो हत्या करने वाले को पकड़ सके।

4.आउटर बैंक्स

रिलीज डेट: 20 अगस्त

आउटर बैंक्स नेटफ्लिक्स पर आने वाली एक लोकप्रिय एक्शन-एडवेंचर मिस्ट्री टीन ड्रामा टीवी सीरीज है। यह उत्तरी कैरोलिना के आउटर बैंक्स क्षेत्र में किशोरों के एक समूह (पोग्स) और उनके द्वारा खजाने की खोज की कहानी पर आधारित है। इसमें चेस स्टोक्स, मैडलिन क्लाइन, मेडिसन बेली और रूडी पंकॉव लीड रोल में हैं।

5.एस एंड एक्स (S&X)

रिलीज डेट: 20 अगस्त

एस एंड एक्स मुख्य रूप से किसेई ताडा (Kisei Tada) के मंगा पर आधारित एक जापानी नेटफ्लिक्स ओरिजिनल सीरीज है।

6.प्यार प्रेमा कल्याणम

रिलीज डेट:21 अगस्त

इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म को एलन ने लिखा और डायरेक्ट किया है, और इसमें वे सान्वी मेघना के साथ लीड रोल में इसकी कहानी एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के बारे में है जो शादी के बाद भी अपने मायके में ही रहती है, जिससे उसके पति को 'घर-जमाई' बनकर वहीं रहना पड़ता है. इसे नेटफ्लिक्स पर 21 अगस्त से स्ट्रीम कर सकेंगे.

7. हसल

रिलीज डेट: 22 और 23 अगस्त

हसल एक टैलेंट रियलिटी शो है। इस शो में कंटेस्टेंट्स अपने रैप का टैलेंट शो केस करते हैं। हर शनिवार और रविवार नए एपिसोड स्ट्रीम होते हैं। शो को बादशाह जज कर रहे हैं। ये शो पहले एमटीवी पर टेलीकास्ट होता था।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुड18 से 23 अगस्त नेटफ्लिक्स पर आएगा तूफान, रिलीज होंगी ये 7 फिल्में और सीरीज