OTT: Pakistan में ये 7 भारतीय फिल्में कर रहीं ट्रेंड, लिस्ट में 16 साल पुरानी मूवी का भी नाम

लाइव हिन्दुस्तान
share

Netflix Top 10: पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है। आज हम आपको 7 ऐसी भारतीय फिल्मों के नाम बता रहे हैं जो पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स टॉप 10 में ट्रेंड कर रही हैं। 

Pakistan Top 10 Trending
पाकिस्तान में इन फिल्मों का जलवा

नेटफ्लिक्स टॉप 10 में वो फिल्में ट्रेंड करती हैं जिन्हें इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जमकर देखा जा रहा होता है। आज हम आपको 7 ऐसी भारतीय फिल्मों के नाम बता रहे हैं जो पाकिस्तान टॉप 10 में ट्रेंड कर रही हैं। इस लिस्ट में 16 साल पुरानी एक कॉमेडी मूवी का भी नाम शामिल है।

1. रिपोर्टिंग लाइव

IMDb रेटिंग: 5.9

फिल्म के बारे में: रिपोर्टिंग लाइव हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। ये एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है। फिल्म की कहानी पत्रकारिता और गैर-कानूनी बालू खनन के इर्द-गिर्द घूमती है। परिणीति चोपड़ा फिल्म में लीड रोल में नजर आई हैं। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा को अलावा देवेन भोजानी और शेखर सुमन जैसे कलाकार नजर आए हैं। फिल्म को ध्रुव त्रिपाठी ने डायरेक्ट किया है।

ये भी पढ़ें: शादी से पहले चेहरा दिखाया तो मिलेगी मौत की सजा! रोंगटे खड़े कर देने वाली इस फिल्म की कहानी

2. बेबी डू डाई डू

IMDb रेटिंग: 5.9

फिल्म के बारे में: इस लिस्ट में हुमा कुरैशी की फिल्म बेबी डू डाई डू भी शामिल है। फिल्म में हुमा के अलावा सिकंदर खेर और चंकी पांडे जैसे कलाकार नजर आए हैं। ये फिल्म एक क्राइम थ्रिलर एक्शन फिल्म है। फिल्म में हुमा कुरैशी दमदार एक्शन करती भी नजर आई हैं। फिल्म को नचीकेत समंत ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म 3 हफ्तों यानी 21 दिनों से टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है।

3. धमाल 4

IMDb रेटिंग: 6.6

फिल्म के बारे में: इस लिस्ट में इसी साल रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म धमाल 4 भी है। फिल्म को इंदर कुमार ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, रवि किशन, ईशा गुप्ता, अरशद वारसी और जावेद जाफरी जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म 6 हफ्तों यानी 42 दिनों से टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है।

ये भी पढ़ें: जियो हॉटस्टार पर इस हफ्ते होगा इन 8 शोज का धमाका, एक को मिली 8.8 की रेटिंग

4. गोलमाल 3

IMDb रेटिंग: 5.8

फिल्म के बारे में: इस लिस्ट में रोहित शेट्टी की एक्शन कॉमेडी फिल्म गोलमाल 3 भी शामिल है। ये फिल्म 16 साल पहले यानी साल 2010 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अरशद वारसी, अजय देवगन, तुषार कपूर, कुणाल खेमू और जॉनी लीवर जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म 1 हफ्ते से टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है।

5. विश्वनाथ एंड सन्स

IMDb रेटिंग: 7.2

फिल्म के बारे में: लिस्ट में तमिल भाषा की एक्शन रोमांटिक फिल्म विश्वनाथ एंड सन्स भी शामिल है। फिल्म कुछ दिनों पहले ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। फिल्म को वेंकी अटुलुरी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 5 हफ्तों यानी 35 दिनों से टॉप में ट्रेंड कर रही है।

6. अल्फा

IMDb रेटिंग: 3.6

फिल्म के बारे में: लिस्ट में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म स्पाई थ्रिलर फिल्म अल्फा का भी नाम शामिल है। फिल्म को शिव रवैल ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम भूमिका निभाते नजर आए हैं। फिल्म 7 हफ्तों यानी 49 दिनों से पाकिस्तान में ट्रेंड कर रही है।

ये भी पढ़ें: सीधा-सादा डेंटिस्ट जब बना खौफनाक, 7.3 रेटिंग वाली इस फिल्म को देख हो जाएंगे रोंगटे खड़े

7. ओह माय डॉग

IMDb रेटिंग: 7.6

फिल्म के बारे में: लिस्ट में इमोशनल ड्रामा फिल्म ओह माय डॉग भी शामिल है। ये फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को अमित राय ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी एक बच्चे और उसके डॉग मोमो के इर्द-गिर्द घूमती है। एक दिन मोमो घर से गायब हो जाता है। फिर वो बच्चा अपने डॉग को ढूंढना शुरू करता है और इस दौरान हैरान करने वाले खुलासे होते हैं।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडPak में ये 7 भारतीय फिल्में कर रहीं ट्रेंड, लिस्ट में 16 साल पुरानी मूवी शामिल