नेटफ्लिक्स की ‘हिज हाउस’, IMDb 6.4 और रोटन टोमैटोज 100%, लेकिन क्या सच में देखने लायक है?

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

Netflix Horror Film: आज 14 अप्रैल है और आपकी अंबेडकर जयंती की छुट्टी है। ऐसे में आप नेटफ्लिक्स पर फिल्में ढूंढ रहे होंगे। मेरा सुझाव है कि आज नेटफ्लिक्स की हॉरर फिल्म ‘हिट हाउस’ न देखें। क्यों? आइए बताते हैं।

नेटफ्लिक्स की ‘हिज हाउस’, IMDb 6.4 और रोटन टोमैटोज 100%, लेकिन क्या सच में देखने लायक है?

Horror Film ‘His House’ Review in Hindi: अगर आप इस छुट्टी पर नेटफ्लिक्स की हॉरर फिल्म ‘हिज हाउस’ देखने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 6.4 है। वहीं रोटन टोमैटोज ने इसे 100% रेटिंग दी है। इसके बावजूद मैं आपको ये फिल्म देखने की सलाह नहीं दूंगी। क्यों? मैं ये फिल्म देखी है इसलिए मैं आपको पॉइंट्स में समझाती हूं। मैं आपको ये भी बताऊंगी कि ये हॉरर फिल्म किन लोगाें के देखने के लिए बनी है।

क्यों नहीं देखनी चाहिए नेटफ्लिक्स की ये हॉरर फिल्म?

1. अगर आप 'द कॉन्ज्यूरिंग' या 'एनाबेल' जैसी डरावनी फिल्मों के शौकीन हैं, तो ये फिल्म आपको स्लो लग सकती है। इसमें ड्रामा ज्यादा है और डराने वाला हॉरर कम है।

2. कुछ दर्शकों को इसका क्लाईमैक्स थोड़ा अधूरा-सा लग सकता है क्योंकि इसका एंड, ओपन एंड है। मतलब सब कुछ साफ-साफ नहीं बताया गया है।

3. फिल्म काफी डरावनी कम और डेप्रिसिंग सी ज्यादा लगती है। हम अक्सर छुट्टी वाले दिन हॉरर फिल्में अपने एंटरटेनमेंट और डरने के लिए देखते हैं। लेकिन ये फिल्म आपका मूड खराब कर सकती है।

ये हॉरर फिल्म देखें या नहीं?

किसे नहीं देखनी चाहिए?- अगर आपको ऐसी हॉरर फिल्में पसंद हैं जिसे देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएं। आपका गला सूखने लगे। आपकी रात की नींद खराब हो जाए तो इस फिल्म को आपको नहीं देखना चाहिए।

किसे देखनी चाहिए?- अगर आपको ‘गेट आउट’ या ‘अस’ जैसी फिल्में पसंद हैं, जो समाज की कड़वी सच्चाई को हॉरर के जरिए दिखाती हैं, तो ‘हिट हाउस’ आपके लिए एक मास्टरपीस है।

इस फिल्म के कुछ अच्छे पॉइंट्स भी हैं

1. फिल्म में सिर्फ भूत दिखाकर डराया नहीं गया है बल्कि साउथ सूडान से भागकर ब्रिटेन आए एक रेफ्यूजी कपल के स्ट्रगल को दिखाया गया है। उनका अतीत ही, उनका असली भूत होता है।

2. सोप डिरीसु और वनमी मोसाकु ने कमाल की एक्टिंग की है। उनके चेहरे पर डर, गिल्ट और मजबूरी साफ झलकती है।

3. फिल्म में 'जंप स्केयर्स' मतलब अचानक डराने वाले सीन्स कम हैं, लेकिन पूरे समय एक अजीब-सी बेचैनी और तनाव बना रहता है। घर की दीवारों के पीछे जो रहस्य है, वह आपको अंत तक बांधे रखता है।

4. यह एक सिंपर हॉरर फिल्म नहीं है। ये एक 'सोशल हॉरर' फिल्म है जो डराने के साथ-साथ आपको सोचने पर मजबूर कर देती है।

आप इस लिंक पर क्लिक करके इस फिल्म का ट्रेलर देख सकते हैं।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।