
नेटफ्लिक्स पर हिंदी में रिलीज हो रही है ये हॉरर फिल्म, 7.9 है इसकी IMDb रेटिंग
संक्षेप: Netflix Horror Film: आइए आपको उस हॉरर फिल्म के बारे में बताते हैं जाे बॉक्स बॉफिस पर धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है।
22 अक्टूबर के दिन नेटफ्लिक्स पर एक जबरदस्त हॉरर फिल्म रिलीज होने जा रही है। थिएटर में धमाल मचाने के बाद अब ये फिल्म ओटीटी पर दर्शकों को डराने वाली है। रहस्य, डर और सस्पेंस से भरपूर इस फिल्म की IMDb रेटिंग 7.9 है। खास बात ये है कि ये फिल्म हिंदी में रिलीज हो रही है। आइए आपको इस फिल्म का नाम और इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बताते हैं।

फिल्म का नाम
इस फिल्म का नाम ‘वश 2’ है। भले ही ये एक गुजराती फिल्म है, लेकिन इसे हिंदी में भी रिलीज किया गया था और इसने हिंदी दर्शकों के बीच भी शानदार जगह बनाई थी। रिलीज से पहले फिल्म का कोई खास बज नहीं था, लेकिन जैसे-जैसे लोगों के पॉजिटिव रिव्यू आए, लोगों ने इसकी तारीफ सुनी इसकी कमाई बढ़ती चली गई।
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
नतीजा ये हुआ कि 8 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 12.35 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली। फिल्म के निर्देशन की बात करें तो वो कृष्ण देव यादव ने किया है। हितेन कुमार, नीलम पंचाल और जांगीद पटेल जैसे बेहतरीन कलाकारों ने लीड रोल प्ले किया है। वहीं अभिनेत्री जानकी बोदीवाला, जिन्हें ‘वश’ के लिए नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है, ने इस फिल्म में दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं।
हिंदी में बन चुका है पहले पार्ट का रीमेक
दिलचस्प बात यह है कि अजय देवगन और आर. माधवन स्टारर फिल्म ‘शैतान’ इसके पहले पार्ट ‘वश’ की हिंदी रीमेक है।

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




