बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस का प्लेन नेपाल की पीएम के पति ने किया था हाईजैक, वजह कर देगी हैरान
एक्ट्रेस के साथ एक बेहद ही दिलचस्प और हैरान करने वाला किस्सा जुड़ा है। साल 1973 में उनका प्लेन हाईजैक कर लिया गया था और इसके किसी और ने नहीं बल्कि नेपाल की पीएम सुशीला कार्की के पति ने किया था।

1950 से 1970 के दशक की जानी मानी अभिनेत्री माला सिन्हा ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं। उन्होंने धर्मेंद्र से लेकर उस जमाने के कई बड़े स्टार्स संग काम किया। माला सिन्हा अपने जमाने की टॉप एक्ट्रेसेस में गिनी जाती थी। उनके साथ एक बेहद ही दिलचस्प और हैरान करने वाला किस्सा जुड़ा है। साल 1973 में माला सिन्हा का प्लेन हाईजैक कर लिया गया था और इसके किसी और ने नहीं बल्कि नेपाल की पीएम सुशीला कार्की के पति ने किया था। आइए जानते हैं इसके पीछे का दिलचस्प किस्सा।
माला सिन्हा का प्लेन हुआ था हाईजैक
दरअसल, 10 जून, 1973 को नेपाल एयरलाइंस के विराटनगर से काठमांडू जाने वाले विमान को नेपाली कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हाईजैक किया था। राजा महेंद्र के शासनकाल के दौरान, सुबेदी नेपाल के पहले प्लेन हाइजैक में शामिल थे। इस विमान में विमान में सवार करीब 19 यात्रियों के साथ मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री माला सिन्हा भी सवार थीं। इस हाईजैक को अंजाम देने वालों में दुर्गा प्रसाद सुबेदी भी शामिल थे, जो बाद में नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश और अंतरिम सरकार के नेतृत्व से जुड़ीं सुशीला कार्की के पति बने।
प्लेन हाईजैक की ये थी असली वजह
बताया जाता है कि हाइजैक का कोई मुख्य कारण नहीं था। दुर्गा प्रसाद ने नागेंद्र धुंगेल और बसंत भट्टाराई के साथ मिलकर यह 'ऑपरेशन' किया किया था। उनका मकसद किसी भी यात्री को नुकसान पहुंचाना नहीं था, बल्कि विमान में नेपाल राष्ट्र बैंक के करीब 30 से 40 लाख रुपये ले जाए जा रहे थे। यह पैसा तत्कालीन राजशाही के खिलाफ सशस्त्र आंदोलन के लिए फंड जुटाने वास्ते लूटा गया था। ये पैसा राजा महेंद्र की राजशाही के खिलाफ चल रहे सशस्त्र आंदोलन को मजबूत करने के लिए इस्तेमाल होने वाला था। इस प्लान के मास्टरमाइंड थे गिरिजा प्रसाद कोइराला वही हैं जो, बाद में नेपाल के प्रधानमंत्री बने।
नेपाल की पीएम सुशीला कार्की के पति हैं दुर्गा प्रसाद सुबेदी
11 जुलाई, 2016 को नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बनीं सुशीला कार्की के जीवन का एक दिलचस्प पहलू जुड़ा है। सुशीला ने दुर्गा प्रसाद सुबेदी से शादी की, जिनका अतीत विवादों से भरा था। ये वही दुर्गा प्रसाद हैं, जिनका नाम पहले प्लेन हाइजैक में शामिल था और इसी प्लेन में एक्ट्रेस माला सिन्हा भी सवार थीं। उस वक्त सुबेदी नेपाली कांग्रेस के युवा नेता थे।
माला सिन्हा का फिल्मी करियर
अभिनेत्री माला सिन्हा ने अपने चार दशक से अधिक लंबे करियर में 100 से अधिक हिंदी, बंगाली और नेपाली भाषा की फिल्में की हैं। उनकी मुख्य और बेहद लोकप्रिय फिल्मों में प्यासा (1957), धूल का फूल (1959), अनपढ़ (1962), दिल तेरा दीवाना (1962), हिमालय की गोद में (1965) और आंखें (1968), गुमराह (1963), जहां आरा (1964) जैसे फिल्में शामिल हैं।


