सूजे होंठ, शरीर पर पड़े निशान...वृंदावन में बोल्ड फिल्म शूट कर पछताईं एक्ट्रेस, हालत खराब
नेहल वडोलिया टीवी इंडस्ट्री में मेन लीड एक्ट्रेस बनने का सपना लेकर आई थीं, लेकिन उन्हें ज्यादतर सपोर्टिंग रोल ही मिलें।

फिल्मों में या वेब सीरीज में बोल्ड सीन्स आज आम बात है। वहीं, ओटीटी पर तो कई बार हद पार हो जाती है। ऐसे में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो की एक्ट्रेस नेहल वडोलिया बोल्ड और इंटीमेट सीन्स को लेकर कई हैरान करने वाले खुलासे किए। नेहल ने बतौर एक्ट्रेस अपने करियर की शुरुआत की और आज वो इंटीमेसी कॉर्डिनेटर बन चुकी हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में नेहल ने इंटीमेट सीन्स की शूटिंग को लेकर बात की और बताया ये सीन्स कैसे शूट किए जाते हैं। वो पहले भी इस पर बात कर चुकी हैं, लेकिन इस बार नेहल ने जो शेयर किया वो वाकई चौंकाने वाला है।
सूज जाते हैं लिप्स
नेहल वडोलिया हाल ही में टॉक विद मानवेंद्र पॉडकास्ट का हिस्सा बनीं। इस दौरान नेहल ने बोल्ड सीन्स करने के बाद होने वाली परेशानी पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि इसे कैसे शूट किया जाता है और इसे करने के दौरान या उसके बाद एक्ट्रेस को किन दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नेहल ने बताया, 'बोल्ड और इंटीमेट सीन्स को करते वक्त एक्ट्रेस का कंफर्ट होना बहुत जरूरी होता है। इसी वजह से मैं ऐसे सीन का हमेशा ही डायलॉग वाले सीन पहले करती हूं। क्योंकि बोल्ड सीन्स के बाद लिप्स सूज जाते हैं।'
बोल्ड सीन्स के बाद बॉडी पर आते हैं कई तरह के निशान
नेहल ने आगे कहा, 'इसलिए मैं लोगों से कहना चाहूंगी कि ये सीन्स मजे में शूट नहीं होते। ऐसे सीन में जो स्क्रिप्ट लिखा है वैसा ही होगा। अगर आपको लगता है कि ऐसे सीन करने में फीलिंग आती है तो ये गलत है। क्योंकि वहां पर आपको डायरेक्शन दी जाती है. कोशिश होती है कि ऐसे सीन्स 1 ही टेक में हो तो बेहतर रहेगा। यही नहीं बोल्ड सीन्स करने के बाद बॉडी पर कई तरह के निशान भी आ जाते हैं। एक्टर्स ये सीन्स करने में अनकंफर्टेबल होते हैं।'
वृंदावन में सूट शूट किया बोल्ड सीन
नेहल ने इसी इंटरव्यू के दौरान वृंदावन में बोल्ड सीन शूट करने, वहां नॉनवेज खाने और ड्रिंक करने का भी खुलासा किया। नेहल ने बताया, 'मैंने इमली सीरीज शूटिंग वृंदावन में की थी। वो मेरी आखिरी बोल्ड सीरीज थी। वहां शूट के बाद मैंने चिकन खाया था, ड्रिंक किया था जो मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल थी। कुछ दिनों बाद मालूम पड़ा कि मेरे बचपन के दोस्तों ने नॉनवेज छोड़ दिया है। क्योंकि मैं एनिमल लवर हूं। मुझे एहसास हुआ कि मैं एक जानवर को प्यार और दूसरे को खा कैसे सकती हूं। मैंने धीरे-धीरे नॉनवेज छोड़ दिया। आज मैं अंडा भी नहीं खाती।' नेहल ने करियर को लेकर कहा-मैंने साढ़े 4 साल पहले बोल्ड इंडस्ट्री छोड़ दी है। मैं अब इंस्टाग्राम के जरिए पैसे कमाती हूं। नेहल ने बताया कि कृष्ण भगवान को मानती हैं। साथ ही सत्संग सुनना पसंद करती हैं। कई सालों से प्रेमानंद महाराज में आस्था रखती हैं।
लेखक के बारे में
Priti Kushwahaप्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।
एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री


