नेहा कक्कड़ का बड़ा अनाउंसमेंट, लिखा- पक्का नहीं पता कि मैं…, फिर किया डिलीट
Neha Kakkar: नेहा कक्कड़ कुछ दिन पहले अपने गाने ‘कैंडी शॉप’ की वजह से सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रही थीं। वहीं अब उन्होंने लाइमलाइट से दूर रहने का फैसला लिया है।

सिंगर नेहा कक्कड़ ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बड़ी अनाउंसमेंट की है। उन्होंने लिखा कि वह कुछ समय के लिए लाइमलाइट से दूर रहना चाहती हैं। हैरान कर देने वाली बात ये है कि उन्होंने कहा कि वह काम और रिलेशनशिप, दोनों से ब्रेक ले रही हैं और उन्हें नहीं पता कि वह वापस आएंगी भी या नहीं। ऐसे में उनके इस पोस्ट के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि उनके और उनके पति रोहनप्रीत सिंह के बीच चीजें ठीक नहीं हैं।
नेहा का अनाउंसमेंट
सोमवार को नेहा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, “अब जिम्मेदारियों, रिश्तों, काम और अभी जो कुछ भी मेरे दिमाग में आ रहा है, उन सबसे ब्रेक लेने का समय है। पक्का नहीं पता कि मैं वापस आऊंगी या नहीं। धन्यवाद।”
नेहा का दूसरा पोस्ट
उन्होंने दूसरे पोस्ट में पैपराजी से रिक्वेस्ट की कि वे उन्हें स्पॉट न करें। उन्होंने लिखा, “मैं पैपराजी और फैंस से रिक्वेस्ट करती हूं कि वे मुझे बिल्कुल भी स्पॉट न करें। मुझे उम्मीद है कि आप मेरी प्राइवेसी का सम्मान करेंगे और मुझे इस दुनिया में आजादी से जीने देंगे। कोई कैमरा नहीं प्लीज! मैं रिक्वेस्ट करती हूं! यह सबसे कम है जो आप सब मुझे मेरी शांति के लिए दे सकते हैं।”
डिलीट कीं स्टोरीज
हालांकि, कुछ ही देर बाद ये स्टोरीज उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से डिलीट कर दीं। याद दिला दें, कुछ समय पहले ‘कैंडी शॉप’ गाने की वजह से नेहा और उनका भाई टोनी कक्कड़ सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हुए थे।

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




